40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल

भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज खत्म हो चुकी है. अब टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है. भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और यह 1 दिसंबर तक चलने वाला है. इतना लंबा टूर आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी 40 दिन तक यानी लगभग सवा महीना न्यूजीलैंड की धरती पर रहने वाले हैं.
भारत ने तो वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग स्क्वाड घोषित किए हैं. पहले 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी 2 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. भुवनेश्वर कुमार की वापसी के लिए फैंस भी उत्सुक हैं, जो लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेल रहे होंगे. आकिब नबी को फिर से मौका दिया गया है, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम में बने हुए हैं.
इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड मैदान पर आमने-सामने उतरें, उससे पहले टेस्ट, वनडे और टी20 का पूरा शेड्यूल देख लीजिए. तीनों सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर भी नजर डाल लीजिए.
पूरा शेड्यूल:
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से क्रास्टचर्च में शुरू होगी. यह सीरीज 1 नवंबर तक चलेगी, जिसमें कुल 5 मैच खेले जाएंगे.
- 22 अक्टूबर – पहला टी20 (क्राइस्टचर्च)
- 24 अक्टूबर – दूसरा टी20 (क्राइस्टचर्च)
- 27 अक्टूबर – तीसरा टी20 (वेलिंगटन)
- 30 अक्टूबर – चौथा टी20 (ऑकलैंड)
- 1 नवंबर – पांचवां टी20 (हैमिल्टन)
भारत का टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, टिम साइफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिलने, काइल जैमीसन, ब्लेयर टिकनर
भारत-न्यूजीलैंड वनडे शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी.
- 4 नवंबर – पहला ODI (ऑकलैंड)
- 7 नवंबर – दूसरा ODI (वेलिंगटन)
- 10 नवंबर – तीसरा ODI (हैमिल्टन)
- 13 नवंबर – चौथा ODI (माउंट मौनगुआनी)
- 15 नवंबर – पांचवां ODI (माउंट मौनगुआनी)
भारत का ODI स्क्वाड (पहले 3 मैच): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड का ODI स्क्वाड (पहले 3 मैच): मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ब्लेयर टिकनर
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. यह सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.
- 19 नवंबर – 23 नवंबर – पहला टेस्ट (वेलिंगटन)
- 27 नवंबर – 1 दिसंबर – दूसरा टेस्ट (क्राइस्टचर्च)
भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साइ सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें:
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड



