उत्तर प्रदेशभारत

35 साल पहले हुई थी शादी, 20 साल से लापता है पति… मिर्जापुर पुलिस से पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

35 साल पहले हुई थी शादी, 20 साल से लापता है पति… मिर्जापुर पुलिस से पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

पुलिस से मदद की गुहार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक महिला पिछले 20 वर्षों से अपने लापता पति की तलाश में भटक रही है. रिश्तेदारों से लेकर तमाम संभावित जगहों पर खोजबीन करने के बावजूद जब पति का कोई सुराग नहीं मिला, तो महिला ने अब पुलिस से गुहार लगाई है. लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की रहने वाली सुघरी देवी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर अपने पति मिश्रीलाल की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है.

सुघरी देवी के मुताबिक, उनके पति मिश्रीलाल मानसिक रूप से बीमार रहते थे. इसी दौरान वह कहीं लापता हो गए. परिवार ने उनकी तलाश में काफी कोशिशें कीं. रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर भी पता लगाया गया, लेकिन 20 साल बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. लंबे समय तक तलाश करने के बाद अब पत्नी ने पुलिस से आधिकारिक रूप से गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच करने की अपील की है.

35 साल पहले हुई थी शादी

लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी सुघरी देवी और मिश्रीलाल की शादी करीब 35 साल पहले हुई थी. दोनों के तीन बेटे और एक बेटी हैं. पुलिस उप निरीक्षक ब्रह्मदिन पांडेय के अनुसार, उनके बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है. पति के लंबे समय से लापता रहने के कारण सुघरी देवी परेशान रहती हैं. परिवार के लिए भी यह स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है.

जांच के बाद दर्ज होगी गुमशुदगी

सुघरी देवी ने पुलिस से अपील की है कि उनके पति की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जाए. उनका कहना है कि परिवार ने अपने स्तर पर हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. अब उन्हें पुलिस की मदद से पति का पता चलने की उम्मीद है. लालगंज थाने के उप निरीक्षक ब्रह्मदिन पांडेय ने बताया कि मामला काफी पुराना है. पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल करेगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुमशुदगी दर्ज की जाएगी.

जय प्रकाश सिंह

जय प्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 18 वर्षों का अनुभव है. उनकी शुरुआत 2008 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दिल्ली में CNEB से हुई. यहां काम के दौरान वो न्यूज डिपार्टमेंट के साथ ही टेक्निकली भी एक्टिव रहे. 2014 से मिर्जापुर जनपद में रिपोर्टिंग के क्षेत्र में एक्टिव हैं. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वो समाचार प्लस, एपीएन और ईटीवी भारत में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button