उत्तर प्रदेशभारत

3 ब्राह्मण, 2 दलित और 1 ठाकुर…UP BJP ने किया 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

3 ब्राह्मण, 2 दलित और 1 ठाकुर…UP BJP ने किया 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिलाध्यक्षों का ऐलान किया है. यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से की गई हैं, जिनमें पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों को शामिल किया गया है. पश्चिमी क्षेत्र में शामली, सहारनपुर, अमरोहा और बागपत जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

इनमें शामली से रामजीलाल कश्यप, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी और बागपत से नीरज शर्मा को कमान सौंपी गई है. वहीं ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

स्थानीय स्तर पर मजबूत होगी पकड़

वहीं अवध क्षेत्र में गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी, लखीमपुर खीरी से अरविंद गुप्ता और अयोध्या जिले से राधेश्याम त्यागी और अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. काशी क्षेत्र में मिर्ज़ापुर से लाल बहादुर सरोज और गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को और मजबूत किया जाएगा और आगामी चुनावों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत किया जाएगा.

Bjp President List

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button