विश्व

21 हजार फीट ऊंचाई तक उड़ान, 235 KM/घंटा की स्पीड… इंडियन आर्मी के बेड़े में शामिल होंगे 126 LUH, पाकिस्तान-चीन के उड़ जाएंगे होश

भारतीय सेना अब अपने पुराने हो चुके चेतक और चीता हेलिकॉप्टरों की जगह नए और आधुनिक हेलिकॉप्टर लाने जा रही है. इसके लिए सेना ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 126 हल्के यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (LUH) खरीदने का प्लान बनाया है. यह डील अब अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

क्या है इन नए हेलिकॉप्टरों की खासियत?

HAL ने इस हेलिकॉप्टर को पूरी तरह भारत में ही डिजाइन और तैयार किया है. यह हेलिकॉप्टर खास तौर पर पहाड़ों और ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने के लिए बनाया गया है.

  • यह 6,500 मीटर (21,300 फीट) की ऊंचाई तक उड़ सकता है.
  • इसकी रफ्तार 235 किमी प्रति घंटा है.
  • यह एक बार में 350 किमी तक उड़ान भर सकता है.

इन खूबियों की वजह से यह हेलिकॉप्टर लद्दाख, सियाचिन और अन्य दुर्गम इलाकों में सैनिकों और सामान की ढुलाई, घायल जवानों की निकासी और निगरानी जैसे कामों में बहुत मददगार होगा.

क्यों जरूरी है ये बदलाव?

सेना अभी जो चेतक और चीता हेलिकॉप्टर इस्तेमाल कर रही है, वे 1960 के दशक की तकनीक पर बने हैं और कई हेलिकॉप्टर 30 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं. इनके साथ उड़ान भरना अब खतरे से खाली नहीं है. नए LUH हेलिकॉप्टर सेना की सुरक्षा और ताकत दोनों को बढ़ाएंगे.

शुरुआती बैच तैयार, तकनीकी दिक्कतें भी सुलझीं

पहले इस प्रोजेक्ट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जैसे फ्लाइट कंट्रोल और ऑटोपायलट सिस्टम में परेशानी. लेकिन अब HAL ने बताया है कि सभी समस्याएं दूर कर ली गई हैं और पहले 6 हेलिकॉप्टर तैयार भी हो चुके हैं.

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा

यह सौदा सिर्फ सेना की ताकत ही नहीं बढ़ाएगा, बल्कि देश में स्वदेशी रक्षा निर्माण को भी बढ़ावा देगा. 126 हेलिकॉप्टर की यह खरीद कुल 225 LUH हेलिकॉप्टरों की बड़ी योजना का हिस्सा है. इससे भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम को नई रफ्तार मिलेगी. ये चीन की एलएसी और पाकिस्तान की एलओसी पर सामान पहुंचाने और निगरानी रखने में काफी कारगर साबित होंगे.

ये भी पढ़ें-

Watch: टेकऑफ करते ही दिखा धुआं… प्लेन के लैंडिंग गियर में लगी आग, अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button