मनोरंजन

भांजे की पहली झलक शेयर कर इमोशनल हुई रिया कपूर, सोनम को बताया ‘सुपरह्यूमन मॉम’

बॉलीवुड के कपूर परिवार में आई नई खुशखबरी ने फैंस को भी खुश कर दिया है. जब भी सितारों की पर्सनल लाइफ की चर्चा होती है, तो लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है, जिसके बाद से लगातार बधाइयों का सिलसिला चल रहा है. अब इस खुशी के बीच उनके नन्हे बेटे की पहली झलक सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सोनम की बहन ने शेयर की पहली झलक 

सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली फोटो शेयर करते हुए सोनम की जमकर तारीफ की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हर किसी को ताकत की जरूरत होती है, लेकिन सोनम के मामले में तो ‘सुपरह्यूमन मॉम स्ट्रेंथ’ है. रिया का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया और उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो गया. जैसे ही ये फोटो सामने आई, वैसे ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसाना शुरू कर दिया. सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की है. साथ ही फराह खान, महीप कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने भी बधाई दी. 

2022 में हुआ था पहले बेटे का जन्म 

बता दें, सोनम और आनंद ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था और सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए बताया था कि उनके बड़े बेटे वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश हैं. सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी और अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ था. नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसमें उनके स्टाइलिश मैटरनिटी लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब दूसरे बेटे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है और खुशियां दोगुनी हो गई हैं. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button