उत्तर प्रदेशभारत

12 साल के नाबालिग पर 12 केस! मुजफ्फरनगर में की चोरी, पकड़े गए नोएडा के बाप-बेटे

12 साल के नाबालिग पर 12 केस! मुजफ्फरनगर में की चोरी, पकड़े गए नोएडा के बाप-बेटे

मुजफ्फरनगर में चोरी के बाद पकड़ी गई बाप-बेटे की जोड़ी

बाप नंबरी बेटा दस नंबरी… इस मूवी के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन हकीकत में मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस ने ऐसे ही एक पिता और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ा जो लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. दोनों शातिर बाप-बेटे रात के अंधेरे में स्कूटी से निकलकर शराब की दुकानों में चोरी को अंजाम दे रहे थे. कुछ दिन पूर्व इस बाप बेटे की जोड़ी ने मुजफ्फरनगर जनपद में भी एक शराब की दुकान को अपना निशाना बनाया था. इस घटना में पुलिस को इनकी तलाश थी.

नोएडा निवासी एक शख्स और उसके 12 साल के नाबालिग बेटे को मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान बुढ़ाना मोड़ से गिरफ्तार किया था. जिन्होंने पूछताछ में बताया कि 27 नवंबर की रात बुढ़ाना मोड़ स्थित एक शराब की दुकान पर उन्होंने रात में उस समय चोरी की थी जब शख्स अपने बेटे के साथ अपनी मां की अस्थियों को हरिद्वार विसर्जन कर वापस लौट रहा था. इस दौरान शराब की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी के साथ इन लोगों ने शराब भी चुराई थी.

डीवीआर भी उखाड़ ले गए थे

घटना के दौरान बाप-बेटे की ये जोड़ी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अपने साथ ले गए थे. जिसे पुलिस ने इन लोगों के पास से बरामद किया है. पुलिस गिरफ्त में आया बाप तो एक नंबरी ही है लेकिन बेटा उससे भी ज्यादा 10 नंबरी है. जब जांच की गई तो पता चला कि 12 साल के नाबालिग बेटे पर एक दो नहीं पूरे 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इन मामलों में नाबालिग 6 बार बाल सुधार ग्रह भी जा चुका है.

पुलिस ने ट्रेस किया फिर पकड़ा

बरहाल बाप-बेटे की इस जोड़ी को पकड़ने के बाद पुलिस ने पिता को जेल भेज दिया वहीं बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है. जिसकी जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज से दो सप्ताह पहले थाना कोतवाली क्षेत्र में एक चोरी की घटना हुई थी. चोरी की वारदात के दौरान शराब के ठेके को निशाना बनाया गया था. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की. पुलिस ने कई सीसीटीवी खंगाले और आखिरकार इन बाप-बेटे को ट्रेस किया जा सका.

रिपोर्ट- रविंद्र सिंह/ मुजफ्फरनगर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button