उत्तर प्रदेशभारत

होली से पहले आने लगे रुझान! गाजियाबाद में नशे में धुत युवक बिजली के टावर पर चढ़ा, देखें Video

होली से पहले आने लगे रुझान! गाजियाबाद में नशे में धुत युवक बिजली के टावर पर चढ़ा, देखें Video

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में होली से पहले शराब के नशे में एक युवक नेशनल हाईवे (NH) 9 पर बने बिजली के टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख एक युवक ने इसका वीडियो बनाया, जिसे वायरल कर दिया. वायरल वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिप्रा चौकी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के पास नोएडा के सेक्टर 62 कट का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान अजय कश्यप के रूप में हुई है, जो कि औरैया के मौली गांव का रहने वाला है.

वह शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ा था. युवक को टावर पर चढ़ा देख किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को तुरंत दे दी. सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और एक सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को उतारने के लिए इस टावर पर चढ़ गया और नशे में चढ़े अजय को समझाने बुझाने लगा. काफी देर समझाने के बाद पुलिसकर्मी ने टावर पर चढ़े युवक को अपनी जान की परवाह किए बगैर सुरक्षित नीचे उतार लिया.

पुलिसकर्मी ने बचाई जान

इसके बाद पुलिस ने नशे की हालत में ही उसे हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. इस युवक के टावर पर चढ़े होने के वीडियो नीचे मौजूद लोगों ने मोबाइल से बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसमें टावर पर चढ़ने वाले पुलिसकर्मी की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना के पोस्ट किया जा रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो

साथ ही कुछ लोग वायरल वीडियो को होली के साइड इफेक्ट बताते हुए भी शेयर कर रहे हैं. पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो युवक के साथ कुछ भी हो सकता है. फिलहाल, नशेड़ी युवक टावर पर क्यों चढ़ा था, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button