उत्तर प्रदेशभारत

हाथरस में हलवाई ने किया 5 करोड़ का फ्रॉड, 500 रुपए में खाता खुलवाया; फिर कर दी करोड़ों की धोखाधड़ी

हाथरस में हलवाई ने किया 5 करोड़ का फ्रॉड, 500 रुपए में खाता खुलवाया; फिर कर दी करोड़ों की धोखाधड़ी

बैंक से धोखाधड़ी करने वाला युवक अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के हाथरस से करोड़ों रुपए का बैंक फ्रॉड सामने आया है. यहां एक हलवाई ने पहले 500 रुपए में HDFC बैंक में अकाउंट खुलवाया और फिर बैंक के साथ धोखाधड़ी का काम शुरू कर दिया. सबसे पहले युवक ने अपने सेविंग अकाउंट को करंट अकाउंट में चेंज करवाया और फिर 5 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली. मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला विष्णुपुरी के रहने वाला आकाश मां चामुंडा देवी नाम से एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाता है. आकाश ने HDFC बैंक में महज 500 रुपए में सेविंग अकाउंट खुलवाया, जिसे बाद में उसने करंट अकाउंट में तब्दील करा लिया. इसके बाद उसने बैंक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का खेल शुरू कर दिया. आरोपी ने कई बार बैंक से ओवरड्राफ्ट कर 5 करोड़ से अधिक की धनराशि निकाल ली.

ओवरड्राफ्ट के जरिए करोड़ों की ठगी

आपको बता दें कि ओवरड्राफ्ट एक ऐसी बैंकिंग सुविधा है, जो कि खाताधारक को अपनी जमा राशि से ज्यादा पैसे निकालने की अनुमति देती है. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी आकाश ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की. बैंक से ओवरड्राफ्ट से पैसे निकालकर आरोपी युवक ने 3.5 करोड़ रुपये groww app के जरिए शेयर मार्केट में लगा दिए. हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जब बैंक से 5 करोड़ के फ्रॉड की जानकारी हुई तो इस मामले में एसओजी टीम गठित कर जांच कराई गई.

आरोपी युवक अरेस्ट

इस दौरान बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने निकलकर आया. जांच के दौरान नए तरीके से बैंक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया. वही इस मामले में एचडीएफसी के क्लस्टर हैड ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है. जिसके बाद कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. इसके कब्जे से 6 लाख रुपए बरामद किए है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button