उत्तर प्रदेशभारत

हाथरस में बड़ा हादसा, बस और लोडर के बीच भीषण टक्कर, 15 की मौत

हाथरस में बड़ा हादसा, बस और लोडर के बीच भीषण टक्कर, 15 की मौत

हाथरस में सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसे में एक बस और एक लोडर की आपस में टक्कर हो गई. भीषण टक्कर में दोनों वाहनों में बैठी सवारियों को गभीर चोटें आई हैं. हादस में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 18 घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों के शवों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया है.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा हाथरस-आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाई-वे पर हुआ है. यहां चंदपा थाना क्षेत्र के भूस का नागला बाईपास पर मीताई गांव के पास बस और लोडिंग वाहन की भीषण टक्कर हो गई. लोडिंग वाहन में करीब 25-30 लोग सवार थे जो कि सासनी थाना क्षेत्र के मुकंद खेड़ा से भोज खाकर वापस लौट रहे थे. वहीं बस में भी काफी सवारियां थीं. जो लोग लोडर में सवार थे वह सभी खंदौली के सैमला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

लोगों को कराया भर्ती

ज्यादातर मृतकों में लोडिंग वाहन में सवार लोग शामिल हैं. मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे की सूचना के बाद मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं. उन्होंने घायलों को हॉस्पिटल में उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं. हादसे में नुकसान लोडिंग वाहन में सवार लोगों को हुआ है. बस की सवारियों में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

अधिकारियों के मुताबिक 15 लोगों की हादसे में अभी तक मौत हो चुकी है, वहीं 18 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 8 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है. घायलों और मृतकों को जिला हॉस्पिटल हाथरस लाया गया है. घायलों का इलाज शुरू किया गया है. जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button