उत्तर प्रदेशभारत

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में तोड़ा दम

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में तोड़ा दम

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर करते थे.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Vipin Chaubey

Vipin Chaubey

विपिन चौबे साल 2006 से टीवी न्यूज़ चैनल की पत्रकारिता से जुड़े हैं. सीएनईबी न्यूज़, न्यूज 24, इंडिया न्यूज़ ,जी न्यूज़ समेत कई न्यूज़ चैनल में काम किया. वर्तमान में टीवी9 भारतवर्ष में बतौर डिप्टी एडिटर न्यूज़ के पद कार्यरत हैं. 18 से ज़्यादा वर्षों का अनुभव. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को बारीकी से कवर करने का अनुभव. यूक्रेन युद्ध के मैदान में जाकर कवर किया. इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच ग़ाज़ा पट्टी में चल रहे युद्ध को भी 40 दिन तक ग्राउंड जीरो से कवर किया. श्रीलंका का गृह युद्ध, ताइवान और चीन के बीच युद्ध की संभावना के मद्देनज़र ताइवान में 30 दिनों तक रह कर रिपोर्टिंग की. फिलहाल, उत्तर प्रदेश राज्य की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button