सोनम कपूर ने अपनी गोदभराई सेरेमनी की Inside तस्वीरें की शेयर, फूलो की डेकोरेशन से पूजा तक की दिखाई झलक

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने रविवार को अपने मुंबई वाले घर पर एक छोटी सी गोद भराई सेरेमनी होस्ट की थी जिसमें बी टाउन के कई सितारों ने शिरकत की. वहीं अपने दोस्तों के साथ एक यादगार दिन बिताने के बाद,सोनम ने अब अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी गोदभराई सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं.
सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें
इंस्टा पर शेयर की गई गोदभराई सेरेमनी की तस्वीरों में सोनम की गोदभराई सेरेमनी की डेकोरेशन से लेकर पूजा तक की झलक देखने को मिली है. वहीं प्रेग्नेंट सोनम ने इस दौरान अपने स्पेशल डे के लिए लाइम ग्रीन लहंगे में नजर आईं जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था. उन्होंने अपने स्प्रिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए शोल्डर पर दुपट्टा डाला था और एक खूबसूरत नेकलेस भी पहना हुआ था. एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था.

तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा भी दिखे, जो पूरी सेरेमनी के दौरान उनके साथ खड़े रहे. आनंद इस दौरान एक सिंपल व्हाइट कुर्ते और पजामे में नजर आए.

वहीं गोदभराई सेरेमनी के दौरान सोनम ने दोस्तों संग खूब पोज भी दिए.


सोनम की गोदभराई रस्म में पहुंचे थे ये सितारे
सोनम की गोदभराई में उनके पिता, एक्टर अनिल कपूर मौजूद थे. वहीं ‘वीरे दी वेडिंग’ की सोनम की को-स्टार करीना कपूर खान, वेटरन एक्ट्रेस शबाना आज़मी और अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर और खुशी कपूर सहित कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां सोनम की गोदभराई सेरेमनी में मौजूद थीं. बाद में सितारों ने अपने हैंडल पर होने वाली मां की तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें अपनी ब्लेसिंग्स और बेस्ट विशेज दीं.

हालांकि सोनम अक्सर अपने मुंबई वाले घर आती रहती हैं, लेकिन वह अपना ज़्यादातर समय लंदन वाले घर में बिता रही हैं. बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा का एक बेटा वायु भी है.



