विश्व

सुबह-सुबह इस मुस्लिम देश में भयंकर भूकंप, 6.1 तीव्रता से हिली धरती, जानिए ताजा हालात

Indonesia Earthquake News: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया में आज (26 फरवरी, 2025) उत्तरी सुलावेसी प्रांत के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. फिलहाल इस भूकंप से हुए नुकसान को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. 

भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:55 बजे (2255 GMT) 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया. इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी (BMKG) ने इसकी पुष्टि कर दी है. इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से सुनामी आने का खतरा नहीं है.

इंडोनेशिया में आते रहते हैं भूकंप

इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह है, जो प्रशांत महासागर के “फायर रिंग” पर स्थित है. यह एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय बेल्ट है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें नियमित रूप से टकराती रहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं. 

हाल के सालों में आएं हैं कई विनाशकारी भूकंप

  • जनवरी 2021: सुलावेसी में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 100 से लोगों की मौत हो गई थी तथा हजारों लोग बेघर हो गए थे.
  • 2018: सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी से 2,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.
  • 2004: आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता के भूकंप से विशाल सुनामी आई थी, जिससे अकेले इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

अधिकारी बनाए हुए हैं नजर

हाल ही में आए भूकंप से देश में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इंडोनेशियाई अधिकारी लगातार इन घटनाक्रम पर नजर रखें हुए हैं. भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और घरेलू आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है. 

प्रांत के उत्तरी मिनाहासा जिले के एक होटल में एक महिला गीता वालोनी ने एएफपी को बताया, “मैं अभी उठी ही थी कि मुझे भूकंप का एहसास हुआ. यह बेहद शक्तिशाली था. मेरे कमरों के अंदर की चीज़ें हिल रही थीं। मैंने बाहर निकलने का फैसला किया और जब मैं लिफ्ट में थीं तब भी झटका लगा था. सभी लोग भाग रहे थे.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button