उत्तर प्रदेशभारत

‘सुनो जी! मुझे पकौड़ी खानी है…’, पति को कैंटीन भेज प्रेमी संग भाग गई नई नवेली दुल्हन, मायके से ससुराल लौट रहे थे दोनों

‘सुनो जी! मुझे पकौड़ी खानी है…’, पति को कैंटीन भेज प्रेमी संग भाग गई नई नवेली दुल्हन, मायके से ससुराल लौट रहे थे दोनों

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में एक नवविवाहिता की हरकत सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, बिलारी रोडवेज बस स्टैंड पर नवविवाहिता फिल्मी अंदाज में अपने पति को चकमा देकर फरार हो गई. शिकायत के अनुसार, घटना सोमवार 9 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है. अमरोहा निवासी पीतम सिंह अपनी नवविवाहिता पत्नी रिमझिम को उसकी ससुराल रामपुर से विदा कराकर वापस घर ले जा रहा था.

होली का त्यौहार अपने मायके में बिताने के बाद रिमझिम अपने पति के साथ रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद जा रही थी. सफर के दौरान जैसे ही बस बिलारी स्टैंड पर रुकी, रिमझिम ने चतुराई से पकौड़ी खाने की इच्छा जताई और पति को कैंटीन भेज दिया था. बोली- सुनो जी! मुझे पकौड़ी खानी है. जाकर ले आओ ना. मासूम पति अपनी पत्नी की फरमाइश पूरी करने के लिए बस से नीचे उतरा और जैसे ही वह पकौड़ी लेकर वापस लौटा तो उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी.

रिमझिम अपनी सीट से गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो चुका था. पत्नी ने इतने सोचे समझे तरीके से प्लान को अंजाम दिया कि पति भी हैरान हो गया. पहले उसे लगा कि कहं उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है. लेकिन उसे क्या पता था जिसकी खुशियों के लिए वो सब कुछ कर रहा है, वही उसे बीच राह में छोड़कर फरार हो जाएगी. लोगों ने पति को बताया तुम्हारी पत्नी फोन पर किसी से बात करते हुए बस से उतरी थी. बदहवास पति ने घंटों तलाश की. लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाने में जांच पड़ताल शुरू करती है.

पत्नी के फरार होने की दी शिकायत

प्रीतम सिंह शादी के बाद पहली बार खुशियां मनाने के लिए होली पर अपने पत्नी के साथ सफर कर रहा था. लेकिन उसे क्या पता था उसका यह सफर ऐसा होगा कि वह जिंदगी भर इस सफर को भूल नहीं पाएगा. जानकारी के अनुसार, सेफनी से शुरू हुआ यह सफर खुशियों के बजाय कानूनी पेचीदगियों में तब्दील हो गया है.

पीतम सिंह ने बिलारी थाने में दी गई अपनी तहरीर में ग्राम सागरपुर निवासी इमरान नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीतम का दावा है कि उसकी 18 वर्षीय पत्नी रिमझिम, जिसकी शादी महज 1 दिसंबर 2025 को हुई थी, दूसरे युवक के साथ पहले से ही प्रेम संबंध में थी. पुलिस को दी गई जानकारी के शिकायत में पत्नी ने पकौड़ी और पानी मंगाने का बहाना सिर्फ इसलिए बनाया ताकि वो भीड़भाड़ वाले स्टैंड का फायदा उठाकर अपने प्रेमी के साथ भाग सके.

पति की शिकायत पर विवाहिता को ढूंढ रही पुलिस

पति की तहरीर पर पुलिस ने अब इमरान के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा दिया है. प्रीतम सिंह की शिकायत पर इमरान और प्रीतम की पत्नी को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस कम कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाना पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. बिलारी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंप दी गई है और महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

ससुर बोले- बहू के इरादों की भनक नहीं थी

पीतम के पिता ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहू के ऐसे इरादों की भनक तक नहीं थी. पुलिस अब बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और रिमझिम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) के माध्यम से इमरान की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, ताकि सच सामने आ सके. वहीं, नवविवाहिता की इस हरकत से हर कोई हैरान है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button