उत्तर प्रदेशभारत

‘सुनो! अब हम संबंध नहीं बनाएंगे, मेरे पति को…’, नहीं माना बॉयफ्रेंड तो सिखाया ऐसा सबक

'सुनो! अब हम संबंध नहीं बनाएंगे, मेरे पति को...', नहीं माना बॉयफ्रेंड तो सिखाया ऐसा सबक

प्रतीकात्मक तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक को शादीशुदा महिला से अवैध संबंध रखना महंगा पड़ गया. गर्लफ्रेंड के पति को दोनों के संबंधों का पता चल गया था. तब गर्लफ्रेंड से प्रेमी से कहा- सुनो, अब हम संबंध नहीं बनाएंगे. मेरे पति को पता चल गया है. बॉयफ्रेंड ने उसकी बात नहीं मानी. बोला- नहीं, मेरे साथ तुमको संबंध बनाने ही होंगे. बस फिर क्या था. महिला ने पति के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड का ही काम तमाम कर डाला.

बॉयफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश को बुलंदशहर जिले में ठिकाने भी लगा दिया. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया- डासना निवासी अब्दुल वाहिद नामक व्यक्ति की हत्या करके उसके शव को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था. हत्या के आरोप में गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम क्षेत्र निवासी अमित चौधरी (32) और उसकी पत्नी प्रियंका (31) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया- प्रियंका का वाहिद के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन, अब वह इसे जारी रखना नहीं चाहती थी. फिर भी वाहिद जोर जबरदस्ती पर आमादा था. इसी वजह से लोहे की पाइप से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में अब्दुल वाहिद के बेटे हामिद अली ने 25 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

28 जून को बरामद हुआ था वाहिद का शव

28 जून को वाहिद का शव बलुदंशहर जिले में बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहिद के सिर पर लोहे की पाइप से वार कर हत्या करने का अपराध कबूल लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कार से उसका शव लादकर जहांगीराबाद के जंगल में फेंक दिया.

पुलिस के अनुसार- आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि डासना कस्बे के रहने वाले वाहिद की प्रियंका से पुरानी जान-पहचान थी और उसके साथ अवैध संबंध थे. वाहिद उसके पति की गैर-मौजूदगी में अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था. जब अमित को अपनी पत्नी के वाहिद से कथित अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने प्रियंका को डांटा-फटकारा. साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में वाहिद उसके घर न आए. प्रियंका ने वाहिद को मना किया कि वह उसके घर मिलने न आए, फिर भी वह वहां पहुंच गया.

गर्लफ्रेंड के पति से बहस करने लगा था

एसीपी ने प्रियंका और अमित से पूछताछ में मिली जानकारी के हवाले से बताया कि वाहिद के घर पहुंचने पर प्रियंका ने अपने पति अमित को फोन किया. उसने वाहिद को वापस जाने को कहा, लेकिन उसने घर से जाने के बजाय अमित से बहस करने लगा. उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर अमित ने अपनी पत्नी से वाहिद को पीटने को कहा. इसके बाद प्रियंका ने वाहिद के सिर पर लोहे की पाइप से वार कर दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई. एसीपी ने बताया कि दंपति ने वाहिद की मोपेड को घर के पास झाड़ियों के पीछे छिपा दिया और शव को चादर में लपेटकर जहांगीराबाद ले जाकर सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे फेंक दिया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button