खेल

IND vs ENG: ‘कहीं देर न हो जाए…’, वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं, दुनिया का हर दिग्गज उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए देखना चाहता है. फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रवि शास्त्री से लेकर सुनील गावस्कर, हर कोई ये मानते हैं कि अब वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल कर लेना चाहिए. इस पर अब कपिल देव ने अपनी राय दी है, उन्होंने कहा कि कहीं जल्दी न हो जाए सोचते सोचते देर न हो जाए.

वैभव सूर्यवंशी अगर इंग्लैंड सीरीज के किसी भी मैच में खेलते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. उम्मीद थी कि वह आयरलैंड में ही डेब्यू कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें जगह मिली. कपिल देव के अनुसार वैभव टी20 के लिहाज से शानदार और टैलेंटेड है, लेकिन टेस्ट में उन्हें खुद को साबित करना होगा.

कपिल देव ने क्या कहा

भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने स्पोर्ट्स तक पर कहा, “जितना देखा है उससे कहूंगा कि उसमें बहुत टैलेंट है. अभी थोड़ा समय उसे दो, इतना ज्यादा न बनाओ क्योंकि छोटी उम्र का जो होता है उसे समझ नहीं है. लेकिन अगर आप प्रतिभा की बात करते हैं तो वैसा ही टैलंटेड है जैसे सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली.”

हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि टी20 में टैलेंट नजर आता है लेकिन बाकी में उसे खुद को साबित करना होगा. जिस दिन टेस्ट मैच खेलेगा, क्या 5 ओवर मेडन खेल सकता है.”

यह भी पढ़ें- भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

‘कहीं देर न हो जाए’

उन्होंने आगे कहा, “इतनी छोटी उम्र में इतना इम्पेक्ट डाले, पूरी दुनिया में 1 परसेंट भी लोग नहीं मिलेंगे. हम सचिन की बात करते हैं, जो इसी उम्र में खेले थे. हम तब सोचते थे कि कहीं जल्दी तो नहीं हो जाएगा, लेकिन आप इतिहास देखें तो एहसास होगा कि कहीं देर न हो जाए. अगर वो तैयार है तो फिर उसकी उम्र को मत देखो उसकी क्षमता को देखो.”

यह भी पढ़ें- वेनेजुएला भूकंप के सर्वाइवर की कहानी सुनकर भावुक हुए रोनाल्डो, दिया ऐसा सरप्राइज; जीता दिल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button