मनोरंजन

सिर्फ 6 दिन में ‘सैयारा’ ने तोड़े कमाई के 8 रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने दर्शकों पर ऐसा जादू कर दिया है कि वीकडेज में भी इसे देखने के लिए थिएटर्स में भीड़ उमड़ी हुई है. सुबह से लेकर रात तक के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. इसी के साथ ‘सैयारा’ भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘सैयारा’ ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

‘सैयारा’ के 8 बड़े रिकॉर्ड
यशराज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी की नई रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस फिल्मी पंडितो को भी हैरान कर रही है. ये फिल्म हर दिन इतिहास रच रही है. फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन हो चुके हैं और इसने ये 8 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.

1-भारतीय सिनेमा के इतिहास में अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने किसी भी नए कलाकार की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.  18 जुलाई को रिलीज़ हुई सैयारा ने भारत में पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. इसने 2018 में आई ‘धड़क’ (8.76 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था.

2-सैयारा ने रिलीज़ से पहले 9.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की, जिसमें 3.8 लाख टिकट बिके थे. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि नेशनल लेवल पर 1.38 लाख टिकट बिके, जिनमें पीवीआर आईनॉक्स में 1.05 लाख और सिनेपोली में 33,000 टिकट शामिल हैं. यह 2000 के बाद से किसी डेब्यू फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग डे टिकट सेल है.

3-आशिकी 2 और एक विलेन जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ के साथ अपने करियर की हाईएस्ट ओपनिंग दी है. फिल्म की 21 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग ने एक विलेन (16.70 करोड़ रुपये), मर्डर 2 (6.95 करोड़ रुपये) और आशिकी 2 (6.10 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है.

4-सिर्फ़ तीन दिनों में 83.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ  ‘सैयारा’ ने साल की कई बड़ी रिलीज़ फिल्मों से ज़्यादा कमाई कर ली थी, जिनमें स्काई फ़ोर्स (12.25 करोड़ रुपये), रेड 2 (19.25 करोड़ रुपये), सितारे ज़मीन पर (10.7 करोड़ रुपये) और केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़ रुपये) शामिल हैं

5-सैयारा महज 6 दिन में साल की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

6-सैयारा ने 6 दिन में साल 2025 की स्काई फोर्स (134.93 करोड़), सिकंदर (129.95 करोड़), केसरी चैप्टर 2 (94.48 करोड़), जाट (90.34 करोड़), भूल चूक माफ (74.81 करोड़) द डिप्लोमैट (40.73 करोड़) के लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन क मात दे दी है.

7-सैयारा वीकडेज में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने सोमवार और मंगलवार के बाद बुधवार को भी टिकट खिड़की पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

8-इसी के साथ ये फिल्म एनिमल और पुष्पा 2 के बाद वीकडेज में भी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है.

 

ये भी पढ़ें:-‘सैयारा’ के अहान पांडे कैसे बन गए नेशनल क्रश और रातों-रात स्टार? एक नहीं कई हैं वजहें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button