खेल

साल 2025 में Abhishek Sharma ने तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड, टी20 का सबसे बड़ा स्कोर किया अपने नाम

क्रिकेट का स्तर अंतर्राष्ट्रीय रहा हो, डोमेस्टिक या फ्रैंचाइजी टी20 क्रिकेट, अभिषेक शर्मा का बल्ला साल 2025 में खूब गरजा है. वो इस समय टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. अभिषेक ने एक तूफानी बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाई है और साथ ही नए रिकॉर्ड भी बना डाले हैं. यहां देखिए उन रिकॉर्ड्स की लिस्ट, जिन्हें अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में ध्वस्त कर दिया है.

2025 में अभिषेक शर्मा ने बनाए इतने रिकॉर्ड

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन: अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इस साल अभिषेक ने टी20 में 1602 रन बनाए हैं. एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2016 में कुल 1614 रन बनाए थे.

टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट: साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने सभी टी20 मैचों में कुल मिलाकर 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट को बरकरार रखा. अभिषेक ने इस साल टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 931 रेटिंग अंक हासिल कर लिए थे. ये टी20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हैं. उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान (919) को पीछे छोड़ा.

टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंद में 135 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 7 चौके लगाए. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

टी20 में सबसे तेज 50 छक्के: अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर की केवल 20वीं पारी में 50 छक्के पूरे कर लिए. वो टी20 में भारत के लिए सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले और दुनिया में सबसे तेज 50 छक्के पूरे किए हैं.

IPL में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (भारत के लिए): अभिषेक शर्मा ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंद में 141 रन बनाए थे, जो इस लीग में किसी भारतीय का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

यह भी पढ़ें:

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर, लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button