खेल

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल

गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच पद संभाला था. गंभीर शुरुआत से ही युवा खिलाड़ियों की पैरवी करते आए हैं. आईपीएल 2026 के बाद ही वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, गुरनूर और सूर्यांश शेडगे समेत कई सारे युवा खिलाड़ियों का इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है. मगर गंभीर के आने के बाद धीरे-धीरे सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया से गायब हो रहे हैं. यहां उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जिनका करियर गंभीर के कोच बनने के बाद लगभग खत्म हो गया है.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. उसके बाद चयनकर्ताओं ने शमी को लगातार नजरअंदाज किया है. टीम से ड्रॉप होने के बाद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 7 मैच खेलकर 37 विकेट चटकाए, विजय हजारे ट्रॉफी के 7 मैचों में 15 विकेट लिए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 16 विकेट लिए थे. जब कुछ समय पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि फिटनेस के कारण शमी टीम से बाहर हैं, जबकि शमी ने पिछले डोमेस्टिक सीजन में 68 विकेट चटकाए थे.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा कब भारतीय टीम से गायब हुए, शायद किसी को पता ही नहीं चला. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जडेजा ना तो टेस्ट और ना ही वनडे टीम में दिखे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और फिर उन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड वनडे सीरीज में भी जगह नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें: ‘लड़ाई एकतरफा नहीं होगी’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा

मोहम्मद सिराज

पिछले साल तक मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाजों में से एक बने हुए थे, लेकिन अचानक उनका टीम से पत्ता कट हो गया है. टी20 और वनडे से गायब हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में खेले थे. जिस तरह उन्हें वनडे टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे प्रतीत होता है कि वे 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button