मनोरंजन

‘सरकार की आलोचना करता रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह को मुंबई यूनिवर्सिटी ने आखिरी वक्त में इवेंट से हटाया, भड़के एक्टर

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर खबरों में आ गए हैं. एक्टर ने बताया कि उन्हें हाल ही में मुंबई यूनिवर्सिटी के इवेंट में बुलाया गया था. लेकिन फिर लास्ट मिनट पर उन्हें उस इवेंट में आने से मना कर दिया गया. बाद में उन पर ये इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने इवेंट में आने से मना कर दिया था.

नसीरुद्दीन शाह को इवेंट में आने से किया गया मना

बता दें कि एक्टर को मुंबई यूनिवर्सिटी के ‘जश्न-ए-उर्दू इवेंट’ में बुलाया गया था. यहां वो स्टूडेंट्स से बातचीत करने वाले थे. वो इस इवेंट के लिए बहुत एक्साइटडे थे. उन्होंने बताया कि टीचिंग और उभरते हुए एक्टर्स को मेंटर करने के साथ उनका चार दशक लंबा लगाव रहा है. लेकिन 31 जनवरी की रात उन्हें कहा गया कि कल जो इवेंट हो रहा है उसमें उन्हें नहीं आना है. 

वहीं फिर एक्टर ने बताया कि उन पर ये गलत इल्जाम भी लगाया गया कि उन्हेंने इस इवेंट में आने से मना कर दिया था. नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि इसके बाद उनसे माफी भी नहीं मांगी गई.  

इंडियन एक्सप्रेस के कॉलम में उन्होंने लिखा कि उनके हर मामले पर बेबाकी से राय रखने के कारण उनका इंविटेशन कैंसिल हुआ. नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वो खुद को ‘विश्वगुरु’ कहने वालों की तारीफ नहीं करते हैं. एक्टर ने कहा, ‘मैंने कभी भी खुद को ‘विश्वगुरु’ कहने वाले की तारीफ नहीं की है. यहां तक कि वो जिस तरह से खुद को पेश करते हैं मैं उनकी आलोचना करता रहा हूं. उनका घमंड मुझे बुरा लगता है. पिछले 10 सालों में उनके किए गए किसी भी काम से मैं प्रभावित नहीं हुआ हूं. मैंने अक्सर सत्ताधारी सरकार के कई कामों की आलोचना की है. आगे भी करता रहूंगा. 

कॉलम के आखिर में उन्होंने लिखा, ‘ये वो देश नहीं है, जिसमें मैं बड़ा हुआ. जिसने  मुझे प्यार करना सिखाया.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button