उत्तर प्रदेशभारत

प्रेमी बेंगलुरु में, प्रेमिका बस्ती के टावर पर… 7 घंटे चला ड्रामा, बोली- शादी करो नहीं तो जान दे दूंगी

प्रेमी बेंगलुरु में, प्रेमिका बस्ती के टावर पर... 7 घंटे चला ड्रामा, बोली- शादी करो नहीं तो जान दे दूंगी

बुर्के में टावर पर चढ़ी नादिया.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर हुई इस घटना ने लोगों की भारी भीड़ जुटा दी. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घंटों तक युवती को समझाने में जुटे रहे. आखिरकार प्रेमी के शादी के लिए राजी होने के बाद युवती सात घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतर आई.

प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी

जानकारी के अनुसार, बुर्का पहने नादिया नाम की युवती मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. उसने कहा कि वह मेहताब नाम के युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है. युवती का आरोप था कि मेहताब ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया. इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया.

ये भी पढे़ें- पति को छोड़ो, तभी उतरूंगी टावर पर चढ़ी पत्नी, जिद के आगे झुकी पुलिस; जेल से वापस लाया

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम, एएसपी, डीएसपी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई. अधिकारियों ने फोन के जरिए युवती से लगातार बातचीत की और उसे नीचे उतरने के लिए समझाया. जब युवती नहीं मानी तो उसकी स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली गई.

परिवार और प्रेमी से कराई गई बात

युवती के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया. उसके पिता ने लगातार समझाने की कोशिश की, लेकिन नादिया अपनी मांग पर अड़ी रही. इसके बाद पुलिस ने बेंगलुरु में रह रहे उसके प्रेमी मेहताब से संपर्क किया. काफी बातचीत के बाद मेहताब ने दो दिन के भीतर बस्ती पहुंचकर परिवार से मिलकर शादी की बात करने का भरोसा दिया.

शादी का भरोसा मिलते ही नीचे उतरी

जब युवती को विश्वास हो गया कि उसका प्रेमी शादी के लिए तैयार है, तब वह करीब सात घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतर आई. इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ गई थी. काफी समझाइश और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. आगे दोनों परिवारों से बातचीत कर मामले का समाधान कराया जाएगा. वहीं घटना के दौरान पड़िया चौराहे पर सैकड़ों लोग जमा हो गए. कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

शैलेन्द्र शाही

शैलेन्द्र शाही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button