उत्तर प्रदेशभारत

रामनगरी में गोरखधंधा… चंदा विवाद पर अखिलेश ने BJP को घेरा, कहा- CC मतलब चंदा चोरी

रामनगरी में गोरखधंधा... चंदा विवाद पर अखिलेश ने BJP को घेरा, कहा- CC मतलब चंदा चोरी

अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर यूपी सरकार को घेरा है. उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन है. चुनाव में बेइमानी हुई थी. वहां सीसीटीवी नहीं मिले थे. मंदिर में भी नोटों की गिनती के दौरान सीसीटीवी नहीं थे. सीसी का राज खुल गया. इसका मतलब है चंदा चोरी (CC).

अखिलेश ने कहा कि हमने समय-समय पर सरकार को चेताया कि कैसे जमीन का घोटाला हुआ. लोगों को सताया गया. दुकानें छीनी गईं बुलडोजर चला. एयरपोर्ट में जमीन देने वाले लोगों को बाजार भाव नहीं दिया गया. सपा प्रमुख ने कहा कि इनकी सरकार में अमीर अमीर हो रहा है और गरीब गरीब हो रहा है. गैस सिलिंडर आज महंगा हो गया है.

ऑपरेशन लोटस चलाकर बीजेपी कई दलों को तोड़ती है. बीजेपी से मुकाबला करने के लिए बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए. बीजेपी औरों के सांसद छीन रही. तोड़ रही. कई लोग पाला बदलने के चक्कर में हैं.

‘हमारे PDA का मतलब प्रेम दया अपनापन भी है’

अखिलेश ने कहा कि जैसा खुलासा हो रहा है वो सबके सामने है. मथुरा जन्मभूमि मामले में चंदे की गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि जनता पूछती है तो ये हिसाब क्यों नहीं देते हैं. सरकार के कई साथियों की जमीन कब्जा की. 8 एकड़ जमीन ली लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया.
हम सभी साधु संतों का सम्मान करते हैं. हमारा धर्म का रास्ता सत्य का रास्ता है. हमारे PDA का मतलब प्रेम दया अपनापन भी है. हमारा मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. राम मंदिर को लेकर दिए गए बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर बोले मुझे उनके बयान की जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- ‘बिना धुएं के आग नहीं लगती…’, राम मंदिर चोरी विवाद पर बृजभूषण सिंह

बिना धुएं के आग नहीं लगती- बृजभूषण सिंह

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों की चिंताओं को सरकार गंभीरता से ले और ‘बिना धुएं के आग नहीं लगती’. सिंह ने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए.

राम मंदिर में लगातार तीसरे दिन SIT की जांच

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार तीसरे दिन जारी है. जांच टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, व्यवस्थापक गोपाल राव सहित कई कर्मचारियों से पूछताछ की. अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. एसआईटी दानपात्रों से लेकर रिकॉर्ड तक की जांच कर रही है. आज तीसरे दिन भी एसआईटी की जांच चल रही है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button