उत्तर प्रदेशभारत

संभल: पत्नी के चरित्र पर शक, चाकू से गला रेतकर पुलिस के पास पहुंचा पति, बोला- अरेस्ट कर लो

संभल: पत्नी के चरित्र पर शक, चाकू से गला रेतकर पुलिस के पास पहुंचा पति, बोला- अरेस्ट कर लो

संभल: वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने खुद ही अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर थाने पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी भी दे दी. आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को मारकर आया है. उसे गिरफ्तार किया जाए. यह सुनकर पहले तो पुलिस को लगा कि कोई सिरफिरा है, लेकिन पूरी सच्चाई जानने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. तुरंत आरोपी के घर पुलिस टीम पहुंची और उसकी पत्नी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह वारदात अपने बच्चों के सामने अंजाम दिया. इस वारदात के बाद से ही उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है. उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए कहा कि उसके अफेयर हैं. इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या की है. आरोपी ने खुद ही थाने पहुंच कर समर्पण किया.

तीन बच्चों के बाद भी पत्नी पर था शक

बाद में पुलिस के साथ अपने घर आकर उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करा दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी कस्बे में रहने वाले सोनू के रूप में हुई है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का नाम राखी था. उसके तीन बेटे हैं. कहा कि उनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. दरअसल उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.

अफेयर के शक में आए दिन हो रहे थे झगड़े

उसे खबर मिली थी कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर थे. इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़े भी हो चुके हैं. इसी क्रम में पत्नी के चरित्र पर शक के आधार पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है.सूचना मिलने पर मौके पर एडिशनल एसपी पूरे दल बल के साथ पहुंचे और छानबीन करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ की. एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button