शिरीष कुंदर का नया ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वायरल, अपनी उम्र से आधे के दिखते हैं फराह खान के पति

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाले शिरीष ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक नई सीरीज शेयर की है जिसने उनके फॉलोअर्स को चौंका दिया है.
पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बनाए रखने वाले 52 साल के शिरीष का ये नया अवतार कई लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा है. पिछले कुछ समय से वो सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं और उनकी हालिया तस्वीरों में सबसे ज्यादा बात उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हो रही है. कई फैंस का कहना है कि वो पहले से कहीं ज्यादा फिट और यंग दिख रहे हैं.
फिटनेस और स्टाइल का डबल धमाका
एक तस्वीर में वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं. वहीं कुछ और तस्वीरों में वो बिना शर्ट के पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज देते दिखे है. इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. दिलचस्प बात ये रही कि जहां कुछ तस्वीरों में उनका फिट अंदाज दिखा वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने शार्प और स्टाइलिश सूट पहनकर बिल्कुल अलग लुक पेश किया था. इस हाई-फैशन अवतार में वो बेहद क्लासी लग रहे थे.
प्लेन वाली फोटो से बढ़ी उत्सुकता
उनकी एक खास तस्वीर जिसमें वो एयरप्लेन के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं. उस तस्वीर ने भी फैंस की जिज्ञासा बढ़ा दी थी. कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि आखिर वो किस डेस्टिनेशन की ओर जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने ट्रैवल प्लान के बारे में कुछ साफ नहीं बताया था. लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जरूर शुरू कर दिया था. उनके इस नए लुक को लेकर रिएक्शन भी मिले-जुले रहे हैं. जहां कई फैंस ने उन्हें हैंडसम और एजलेस कहा है वहीं कुछ लोगों ने तस्वीरों की असलियत पर सवाल खड़े कर दिए है. कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या ये तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं या इनमें फोटोशॉप का इस्तेमाल हुआ है.
फराह खान का मजेदार रिएक्शन
इस पूरे मामले में फराह खान का रिएक्शन भी खूब चर्चा में रहा है. उन्होंने शिरीष की एक पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया की ‘कहीं जा रहे हो??’ और प्लेन वाली फोटो पर हंसने वाली स्माइली भी डाली थी. उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस को फिर से याद दिलाया कि ये कपल अपने ह्यूमर के लिए जाना जाता है.
आपको बता दें दोनों की मुलाकात फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी. वहां फराह डायरेक्टर थीं और शिरीष एडिटिंग का काम संभाल रहे थे. काम करते-करते दोनों करीब आए और 2004 में शादी कर ली थी. उम्र में करीब आठ साल का फर्क होने के बावजूद दोनों का रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है.
करियर और फैमिली दोनों में बैलेंस
साल 2008 में दोनों नें अपने तीन बच्चों का स्वागत किया था. फैमिली लाइफ और करियर के बीच बैलेंस बनाते हुए दोनों ने अपनी-अपनी पहचान भी कायम रखी है. शिरीष ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एडिटर के तौर पर की थी और ‘जान-ए-मन’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एडिटिंग कर अपनी पहचान बनाई थी. बाद में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. फिल्म ‘जोकर’ को डायरेक्ट किया था. उस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इसके अलावा वो राइटर और प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर चुके हैं.



