मनोरंजन

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने हाल ही में मीरा कपूर को लेकर बात की. मीरा कपूर एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी हैं और रिश्ते में सुप्रिया की बहू लगती हैं. सुप्रिया शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं. हालांकि, मीरा और सुप्रिया के बीच में बहुत प्यारा बॉन्ड है. अब सुप्रिया ने मीरा को लेकर बात की और कहा कि मीरा उनकी बच्ची की तरह ही हैं.

मीरा को लेकर सुप्रिया ने कहा ये

बॉलीवुड बबल से बातचीत में सुप्रिया ने कहा, ‘मीरा इतनी खूबसूरत और दिल से वो इतनी सुंदर बच्ची है कि हमें कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वो दूसरे घर से हमारे घर में आई है. मुझे तो ऐसा ही लगा कि वो हमारे घर का ही हिस्सा है. कभी कभी मैं मीरा से हंसती भी हूं के तू कहीं खोई हुई बच्ची थी हमारी. आ गई वापस ऐसा वाला ही महसूस होता है. मुझे वाकई कभी भी पूछा जाए तो मुझे समझ नहीं आता कि मैंने तो कभी एहसास ही नहीं किया कि मेरी बहू है. मैंने मीरा को लेकर ऐसा सोचा ही नहीं.’

मीरा और शाहिद की शादी की बात करें तो उन्होंने 7 जुलाई 2015 में शादी की थी. मीरा और शाहिद ने अरेंज मैरिज की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं. कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है. दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. शाहिद और मीरा को एक बेटी मीशा और एक बेटा जैन हैं. 

वहीं सुप्रिया की बात करें तो उन्होंने 1988 में पंकज कपूर संग शादी की थी. सुप्रिया पंकज की दूसरी पत्नी हैं. पंकज ने पहली शादी नीलिमा अजीम संग की थी. उस शादी से उन्हें शाहिद कपूर हुए. हालांकि, पंकज और नीलिमा की शादी ज्यादा चली नहीं. फिर नीलिमा से तलाक के बाद पंकज ने सुप्रिया से शादी की. सुप्रिया और पंकज के दो बच्चे हैं. उन्हें एक बेटी सना कपूर और एक बेटा रूहान कपूर हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button