उत्तर प्रदेशभारत

शादी में डांस पर हुआ विवाद! शख्स ने गोली से नहीं तमंचे के बट से दूल्हे को मार डाला

शादी में डांस पर हुआ विवाद! शख्स ने गोली से नहीं तमंचे के बट से दूल्हे को मार डाला

मृतक दूल्हा

बारात में डीजे की धुन पर थिरकना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसी थिरकने के दौरान ही यदि मामूली सी बात पर मारपीट हो जाए और फिर इसमें दूल्हे तक की मौत हो जाए तो यह बड़ी बात हो जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की हत्या कर दी गई. कुछ लोग डीजे पर डांस को लेकर आपस में मारपीट कर रहे थे, उन्हें छुड़ाने के दौरान यह सब हुआ.

गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की एक बेटी की शादी के लिए रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से गुरुवार को बारात गई थी. घर वालों ने बारातियों का स्वागत किया और फिर सभी बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे. इसी दौरान द्वार पूजा और तिलक का कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने वाला था. वहीं, लड़की पक्ष का एक रिश्तेदार डीजे डांस कर रहा था और किसी बात को लेकर बारातियों से झगड़ा हो गया.

तमंचे के बट से किया हमला

इसके बाद मामला काफी गरमा गया. विवाद को बढ़ता देख दूल्हे के पिता युवकों को समझने के लिए गए, लेकिन युवक उनकी बातों को समझने के बजाय उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दिए. पिता की पिटाई होता देख दुल्हा राकेश राम उन्हें बचाने के लिए पहुंच गया. नशे में धुत आरोपियों ने दूल्हे के पिता को छोड़कर दूल्हे को ही लाठियों से पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक युवक जो अपने हाथों में अवैध असलहा लिए हुए था उसने बट से दूल्हे के सिर पर वार कर दिया.

इलाज के दौरान दूल्हे की मौत

जिससे दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और वह बेहोश होकर वही गिर गया. आनन फानन में परिवार के लोग दूल्हे को गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया. इस बीच इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात दूल्हे राकेश की मौत हो गई. इसके बाद दोनों परिवार में मातम छा गया. वही इसी शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथों में तमंचा लेकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है.

आरोपी युवक तमंचे के साथ अरेस्ट

घटना को लेकर लोगों का कहना है कि इसी तमंचे के बट से दूल्हे के सिर पर वार किया गया था. इसके बाद दूल्हा कोमा में चला गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक विशाल को गाजीपुर के फुल्ली नहर के पास अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button