शादी के बाद रश्मिका-विजय करेंगे देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान, 21 शहरों में मिठाई बांटकर मनाएंगे खुशी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने सोशल मीडिया ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी. इसके बाद पपाराजी को मिठाइयां भी बाटी थीं और अब उन्होंने इस खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. कपल देशभर में मिठाई बांटकर सबका मुंब मीठा कराने जा रहा है.
पोस्ट शेयर दिया फैंस को सरप्राइज
हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा, ‘इस देश के प्यार लोग, आप हमेशा से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो और आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी. और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ.’
कपल ने आगे लिखा, ‘इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें. साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं.

21 राज्यों में जाएगी मिठाई
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जिन राज्यों में मिठाई भेज रहे हैं, उसमें तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु, पुदुचेरी और बिहार शामिल है. इनके एक-दो शहरों में मिठाई पहुंचाई जाएगी.

इन 16 मंदिरों में होगा अन्नदान
वहीं, जिन मंदिरों में अन्नदान किया जाएगा, उसमें शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), श्री श्री गोविंग धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर), राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) समेत अन्य राज्यों के प्रमुख मंदिर शामिल हैं.




