शनाया कपूर को महीप से भी ज्यादा चाहती थीं श्रीदेवी, जान्हवी- खुशी की तरह ही करती थीं प्यार

शनाया कपूर ने कुछ ही समय पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है लेकिन वो दर्शकों के लिए बिलकुल भी अनजान चेहरा नहीं थीं. एक्ट्रेस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं. कपूर खानदान यानी राजकपूर खानदान से नहीं बल्कि बोनी कपूर और अनिल कपूर के परिवार से. ऐसे में उन्हें कैसे कोई नहीं पहचानता. शनाया कपूर की मां तो महीप कपूर हैं लेकिन उनसे भी ज्यादा प्यार शनाया को उनकी बड़ी मम्मी श्रीदेव करती थीं.
मां की तरह प्यार करती थीं श्रीदेवी
इस बारे में खुद महीप कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. महीप ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में श्रीदेवी के बारे में भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनका श्रीदेवी के साथ कैसा रिलेशन था. महीन ने बताया कि श्रीदेवी उनसे भी ज्यादा शनाया को प्यार करती थीं. महीप ने बताया, ‘वो बिलकुल मां जैसी थी. शनाया के कानों की पियरसिंग पहली बार श्री ने ही करवाई थी, क्योंकि मैं थोड़ा डर रही थी. वो उसे ले गई और कानों की पियरसिंग करवा के वापस ले आईं’.
शनाया को दिलाया था फोन
आगे महीप ने बताया कि, ‘शनाया को फोन चाहिए था, मैंने मना कर दिया क्योंकि वो बहुत छोटी थी. लेकिन श्री ने उसे वही फोन दिलाया. उन्होंने कहा कि अगर जान्हवी और खुसी के पास ये फोन है तो शनाया के पास भी जरूर होगा और उन्होंने उसे फोन दिला दिया’. महीप ने ये सारी बातें बताईं जिससे पता चलता है कि श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों की तरह ही शनाया को भी बेटी की तरह ही प्यार करती थीं.
बता दें कि शनाया कपूर की हाल ही में ‘तू या मैं’ नाम से फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म में शनाया के साथ आदर्श गौरव मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को रिलीज के साथ ही दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. इस फिल्म की रिलीज के प्रमोशंस में भी एक्ट्रेस फिलहाल जुटी हुई हैं. जिस वजह से वो चर्चा में बनी हुई हैं.



