मनोरंजन

विक्की कौशल ने दी कैटरीना कैफ की डिलीवरी को लेकर हिंट, कहा- ‘मैं घर से ही नहीं निकलने वाला हूं’


विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं. हाल ही में इस कपल ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. वो अब इंतजार कर रहे हैं कि कैटरीना की डिलीवरी कब होने वाली है. डिलीवरी को लेकर विक्की कौशल ने हिंट दे दी है.

विक्की कौशल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस स्पेशल टाइम में वो अपनी पत्नी कैटरीना के साथ रहने वाले हैं. विक्की पापा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं उनकी बातों से उनकी खुशी साफ झलक रही है. विक्की ने साथ ही हिंट दे दिया है कि कैटरीना की डिलीवरी जल्द हो सकती है.

डिलीवरी को लेकर कही ये बात

विक्की हाल ही में युवा कॉन्क्लेव में गए थे.जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के बारे में बात की. पापा बनने के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा- ‘मैं बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मुझे लगता है ये बहुत बड़ी ब्लेसिंग है. बहुत एक्साइटिंग टाइम है, हम बस उसके पास ही हैं तो फिंगर क्रॉस्ड हैं. मुझे लग रहा है कि मैं घर से ही नहीं निकलने वाला हूं.’

चाचा भी हैं बेहद खुश

हाल ही में विक्की कौशल के छोटे भाई सनी ने भी कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘खुशखबरी है और सबको बड़ी खुशी है. नर्वस भी हैं सब की आगे जाकर क्या होगा. तो हम अब उस दिन के आने का इंतजार कर रहे हैं.’

बता दें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बीते महीने ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने बहुत ही क्यूट पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: रेड सूट, सिल्वर बिंदी लगाए पति अभिषेक के लिए बिल्कुल दुल्हन सी सजी थीं ऐश्वर्या राय, एक्ट्रेस के करवा चौथ का लुक हुआ अब Viral

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button