उत्तर प्रदेशभारत

लॉरेंस गैंग का शूटर एनकाउंटर में ढेर, UP STF और दिल्ली स्पेशल सेल ने हापुड़ में मार गिराया

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. ये एनकाउंटर हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ. मृतक शूटर का नाम नवीन कुमार था और वो लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला था. उस पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज थे. दिल्ली स्पेशल सेल काफी समय से उसको तलाश रही थी.

बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में बदमाश नवीन कुमार गोली लगने से घायल हो गया. आनन-फानन में एसटीएफ और स्पेशल सेल उसे अस्पताल ले गई.

मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवा राम निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई. नवीन फर्श बाजार थाना दिल्ली में हत्या और मकोका के केस में वांछित चल रहा था. जानकारी करने पर पता चला कि नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है और शार्प शूटर है. लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी गैंग मेंबर हाशिम बाबा के साथ मिलकर वह आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था.

बदमाश नवीन कुमार पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे 20 केस दिल्ली और यूपी में दर्ज थे. वांछित अभियुक्त नवीन को दिल्ली के दो केस में कोर्ट से सजा भी हो चुकी है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन तो Tv9 के साथ दूर करें हर कंफ्यूजन, अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button