उत्तर प्रदेशभारत

लग्जरी लाउंज, कैफेटेरिया, फूड रेस्टोरेंट… एयरपोर्ट की तरह चमका बिजनौर रेलवे स्टेशन, कैसे रीडेवलपमेंट हुआ?

लग्जरी लाउंज, कैफेटेरिया, फूड रेस्टोरेंट... एयरपोर्ट की तरह चमका बिजनौर रेलवे स्टेशन, कैसे रीडेवलपमेंट हुआ?

बिजनौर रेलवे स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से देश की 103 अमृत भारत रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यूपी में अमृत भारत रेलवे स्टेशन परियोजना के तहत बिजनौर रेलवे स्टेशन को पुर्नविकसित किया गया है. बिजनौर के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो चुका है. अब बिजनौर का रेलवे स्टेशन किसी एयरपोर्ट की तरह लगने लगा है.

बिजनौर के इस रेलवे स्टेशन पर बड़े और साफ सुथरे प्लेटफार्म, रेलवे स्टेशन पर चार बड़े अटैच बाथरूम, सुविधायुक्त वेटिंग हाल, बारह वातानुकूलित लॉजिंग बोर्डिग रूम, लग्जरी लाउंज, कैफेटेरिया, फूड रेस्टोरेंट, के साथ साथ सुरक्षित यात्रा के लिऐ जीआरपी थाना और आरपीएफ चौकी आदि बनाई गई है. तीन साल में बन कर तैयार हुए इस रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण से बिजनौर के स्थानीय निवासी बेहद प्रसन्न हैं.

बीजेपी विधायक ने की थी मांग

बिजनौर रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि बीजेपी सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मांग की थी, जिसपर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पुराने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था और उसकी जगह अमृत भारत रेलवे स्टेशन परियोजना के तहत इसके जीणोद्धार और पुर्नविकास को मंजूरी दी थी.

विधायक ने जताया पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार

विधायक सुचि मौसम चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से हमने बिजनौर मुख्यालय के पुराने रेलवे स्टेशन की दुर्दशा बताई थी और इसके कायाकल्प की मांग की थी, जिसपर रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशन निरीक्षण किया था. अब बिजनौर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत रेलवे स्टेशन पुर्नविकसित योजना के तहत भव्य विशाल सर्वसुविधायुक्त रेलवे स्टेशन बना दिया गया है. सुचि मौसम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अश्वनी वैष्णव का आभार जताया.

स्टेशन के पुर्नविकसितकरण में आया इतना खर्च

विधायक ने कहा कि बिजनौर रेलवे स्टेशन बड़े-बड़े शहरों के स्टेशनों की तरह सुसज्जित है. इसे यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रख कर पुर्नविकसित किया गया है. वहीं रेलवे के डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि यह रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुख-सुविधाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है.इस रेलवे स्टेशन के पुर्नविकसितकरण में साढ़े बारह करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं.

रेलवे के डीआरएम ने बताया बिजनौर रेलवे स्टेशन को हाइटैक बनाया गया है. यहां पीवीसी के फर्श बनाए गए हैं. आने-जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई है. दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलव्ध कराई जाएंगी. यात्रियों के लिए सफर सुविधाजनक और यादगार बनाने की कोशिश की जाएगी.

ये भी पढ़ें:एक तो गर्मी, ऊपर से बिजली का धोखा AC की ठंडी हवा लेने ATM बूथ के अंदर सो गया परिवार, अखिलेश ने शेयर किया Video



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button