उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ: 5 साल की बच्ची के साथ की थी दरिंदगी, मुठभेड़ के बाद आरोपी अरेस्ट; पुलिस ने रखा था इनाम

लखनऊ: 5 साल की बच्ची के साथ की थी दरिंदगी, मुठभेड़ के बाद आरोपी अरेस्ट; पुलिस ने रखा था इनाम

लखनऊ में रेप के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पांच साल की बच्ची से रेप के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस और आरोपी के बीच ये मुठभेड़ आज भोर में लखनऊ के चौक से सटे मदेयगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई. पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए आरोपी तेजी से अपनी बाइक को बंधा रोड की ढाल पर नीचे की तरफ मोड़कर भागा, लेकिन रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण वो गिर गया.

इसके बाद जब पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी.इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई. मुठभेड़ के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का नाम कमल किशोर उर्फ भद्दर है. वो सीतापुर जिले के कमियापुर का रहने वाला है. आरोपी बांधा रोड के पास झुग्गी-झोपडी में रहता था. आरोप कमल किशोर उर्फ भद्दर पर बच्ची से रेप का आरोप है.

बच्ची को झाड़ी में लेकर किया रेप

बाताया जा रहा है कि किशोर उर्फ भद्दर 26-27 तारीख की दरमियानी रात अपने परिवार के बीच सो रही एक पांच साल की बच्ची को पहले झाड़ी में ले गया. फिर आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया. जब परिवार जागा तो वो लापता बच्ची की तलाश करने लगा. लापता बच्ची को तलाशने के लिए परिजन पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची बदहवास हालत मे खून से लथपथ लौट आई.

ये भी पढ़ें:UP: जनता की जेब पर बिजली का करंट, जून में 4.27 फीसदी बढ़कर आएगा बिल; उपभोक्ता परिषद का विरोध

आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार इनाम

इसके बाद पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी को तलाशने का काम शुरू किया. इसी बीच आज भोर में आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कमल किशोर उर्फ भद्दार को घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया गया है. मदेयगंज पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए जमीनी तंत्र का सहारा लिया. आरोपी से पूछताछ कि जा रही है. कमल को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन तो Tv9 के साथ दूर करें हर कंफ्यूजन



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button