विश्व

‘रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा


भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि भारत रूस से तेल खरीदे. हालांकि अब उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप ने बुधवार (15 अक्टूबर) को कहा कि भारत अब रूस तेल नहीं खरीदेगा. इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बाद ही पता चल पाएगा. अहम बात यह भी है कि ट्रंप पहले भी भारत को लेकर कई झूठे दावे कर चुके हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ”हां, बिल्कुल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं. हमारे बीच काफी अच्छे संबंध हैं. मुझे यह पसंद नहीं था कि भारत, रूस से तेल खरीदे. हालांकि आज मुझे उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा. यह बड़ा कदम है. हमें चीन को भी ऐसा करने के लिए तैयार करना होगा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को लेकर क्या किया था दावा

ट्रंप रूस के तेल को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं. उन्होंने दावा किया था कि रूस अपनी कमाई का पैसा यूक्रेन युद्ध में लगा रहा है और वे इसीलिए नहीं चाहते थे कि भारत, रूस से तेल खरीदे. ट्रंप ने इसी बात से नाराज होकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ-साथ चीन पर भी भारी टैरिफ लगाया था. अब अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर चल रही है.

ट्रंप ने की थी पीएम मोदी और भारत की तारीफ

बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में भारत की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े थे. उन्होंने भारत को महान देश करार दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button