विश्व

रूस के इस दुश्मन देश ने लगाई छलांग, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान, दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की रैंकिंग, देखें लिस्ट

दुनिया में इस समय मची उथल-पुथल के बीच ग्लोबल फायरपावर ने 145 देशों की सैन्य ताकत की लिस्ट जारी की. ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2026 की रैंकिंग में भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत बना हुआ है. यह रैंकिंग किसी देश में सेनाओं की संख्या, टैंक, फाइटर जेट, नौसेना, सैन्य बजट समेत 60 से ज्यादा फैक्टर्स पर आधारित है. इस लिस्ट में रूस के दुश्मन देश ने लंबी छलांग लगाई है तो वहीं पाकिस्तान एक बार फिर खराब रैंकिंग की वजह से दुनियाभर में एक्सपोज हो गया.

रूस के इस दुश्मन देश ने लगाई छलांग

ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2026 में रूस दूसरे नंबर पर बरकरार है. यूक्रेन से साथ जंग में उलझने के बावजूद रूस के पावर में कोई कमी नहीं आई. मॉस्को के दुश्मन जर्मनी से लंबी छलांग लगाई है. 2024 में जर्मनी 19वें और 2025 में 18 वें नंबर पर रहा. 2026 में इस देश ने लंबी छलांक लगाकर 12वें स्थान हासिल कर ली.

इस रिपोर्ट में पाकिस्तान की रैंकिंग पहले से और खराब रही. 2024 में पाकिस्तान 9वें, 2025 में 12वें और 2025 में 14वें स्थान पर आ गया. पड़ोसी मुल्क की खराब रैंकिंग का सबसे बड़ा कारण भारत की ओर से शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर रहा. पिछले साल मई में भारत ने पाकिस्तान के अंदर मिसाइल और एयर स्ट्राइक्स किए, जिससे पाकिस्तान की एयर डिफेंस और बेस को नुकसान पहुंचा. इस हार के बाद पाकिस्तान की रैंकिंग गिरी और जर्मनी ने उसकी जगह ले ली.

दुनिया के टॉप-10 सैन्य शक्ति वाले देश

1. अमेरिका 
2. रूस 
3. चीन 
4. भारत 
5. दक्षिण कोरिया
6. फ्रांस
7. जापान
8. यूनाइटेड किंगडम 
9. तुर्की 
10. इटली

ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2026 के अनुसार अमेरिका अभी भी टॉप पर बना हुआ है. रूस दूसरे और चीन अपनी सेना का आधुनिकीकरण करते हुए तीसरे नंबर पर बना है. भारत चौथे और फ्रांस पांचवें नंबर पर है. पिछले साल की तुलना में टॉप-5 की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

फ्रांस की रैंकिंग में हुआ सुधार

पिछले साल की तुलना में फ्रांस की रैंकिंग भी अच्छी हुई है. 2024 में फ्रांस 11वें, 2025 में 7वें और 2026 में छठे स्थान पर पहुंच गया है. इस साल जापान भी एक अंक ऊपर चढ़ा और सातवें स्थान पर आ गया. ब्रिटेन (यूके) की रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट आई है. दो पहले पहले यूके छठे स्थान पर था और अब आठवें स्थान पर है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button