मनोरंजन

मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, ‘गवर्नर’ से एक्टर का फर्स्ट लुक जारी, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का 23 अप्रैल को 56वां बर्थडे हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, मनोज के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस फिल्म को चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है, जबकि विपुल अमृतलाल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी. 

‘मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा’
सामने आए पोस्टर में मनोज बाजपेयी की बैक साइड नजर आ रही है. वो हाथ में एक सूटकेस लिए कॉरिडोर में चल रहे हैं. इसके साथ फिल्म की टैगलाइन लिखी है, ‘अगर मैं फेल हुआ… तो इंडिया फेल हो जाएगा.’ वहीं, दूसरे पोस्टर में एक ग्रीन कलर की कुर्सी को हाइलाइट किया गया है, जिस पर दो टैगलाइन लिखी हैं, ‘इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है’ और ‘यह सिर्फ कुर्सी नहीं… जिम्मेदारी है.’ ये फिल्म विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी की साथ में पहली फिल्म है. 

ये भी पढ़ें:- मधुबाला की बायोपिक के लिए ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम कंफर्म, OTT पर रिलीज होगी फिल्म

दिलचस्प कहानी लेकर आ रहे विपुल अमृतलाल शाह
मनोज बाजपेयी अपनी बेहतरीन एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही ये फिल्म एक और दमदार और गंभीर ड्रामा पेश करने की तैयारी में है. इस फिल्म के साथ विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर एक दिलचस्प कहानी लेकर वापस आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- कभी चॉल में गुजारे दिन, अब करोड़ों के मालिक हैं मनोज बाजपेयी, लग्जरी गाड़ियों से करते हैं सफर

12 जून को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है. जावेद अख्तर के बोल के साथ, फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है. ‘गवर्नर’ की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button