मनोरंजन

‘रात गई बात गई…’प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- 90 पर्सेंट शादियां फेक होती है

स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने ही किया. क्योंकि बच्चे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस की मौत हो गई थी. स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी के पास वापसी कर ली थी. प्रतीक ने अक्सर अपने पिता के संग उलछे रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं.

हर किसी को लगने लगा था कि पिता के संग उनके रिश्ते सुधर रहे हैं. लेकिन जब प्रतीक ने प्रिया बनर्जी संग 2025 में शादी की तो अपने पिता को न्योता नहीं दिया. आज भी वो अपने पिता से दूरी बनाए रखते हैं. प्रतीक ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

सच्चाई कुछ और ही है

प्रतीक और प्रिया से पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी में राज बब्बर को नहीं बुलाया, इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया. मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में प्रिया ने कहा कि हम ट्रोल्स की परवाह नहीं करते हैं. प्रतीक ने कहा कि इसके पीछे की कहानी और कुछ है. इंडस्ट्री के कुछ लोग जानते हैं, कुछ नहीं जानते और आम जनता तो…

लेकिन एक दिन सबको सच पता चल जाएगा. किसी कहानी में, किताब में, इंटरव्यू में या फिल्म में.. प्रिया ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें और मजबूत बना दिया. मुझे लगता है शादी से ठीक पहले जिंदगी ने हमारा बहुत इम्तिहान लिया. ये देखने के लिए हम टिकेंगे या नहीं.

हम निंजा की तरह हैं. जब कोई दिक्कत आई तो हमने एक-दूसरे की तरफ देखा और संभाल लिया. प्रतीक और प्रिया ने एक पॉडकास्ट में इंडस्ट्री की शादियों को लेकर बात की. प्रिया ने कहा कि 90 प्रतिशत बॉलीवुड की शादियां सिर्फ दिखावा होती हैं. मुझे पता है क्योंकि मैं अंदर से जानती हूं.

प्रतीक ने भी इस बारे में हामी भरते हुए कहा कि हां, ये तो दिखता ही है. प्रतीक ने उसके बाद ट्विंकल खन्ना के उस कमेंट को भी याद किया जो उन्होंने फीजिकल बेवफाई पर कहा था-रात गई बात गई. वो बोले, अगर शादीशुदा लोग रात गई बात गई कह रहे हैं तो हालात क्या है, समझ लो.

ये भी पढ़ें:-‘वो बड़े स्केल पर… भोजपुरी फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर क्यों नहीं मिल रही पहचान? निरहुआ ने बताई इसके पीछे की सच्चाई

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button