उत्तर प्रदेशभारत

MP में गर्मी का ‘तांडव’, नर्मदापुरम सबसे गर्म, 43 डिग्री पहुंचा पारा; इन 20 जिलों में लू का अलर्ट

​मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. तपती धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने प्रदेशवासियों का जीना मुहाल कर दिया है. शुक्रवार को नर्मदापुरम 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल इस तपिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. भीषण गर्मी की वजह से कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.

​​प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है. शुक्रवार को नर्मदापुरम में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.,​रतलाम: 42.8°C,​ दमोह व मंडला 42.0°C,​ शाजापुर 41.8°C, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व उज्जैन में 40.0°C से अधिक दर्ज किया गया. भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, निजी, CBSE और ICSE स्कूलों के लिए नियम तय किए गए हैं. कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी. वहीं प्री-प्राइमरी में कक्षाओं में अधिकतम दोपहर 12:00 बजे तक संचालन किया जाएगा. दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में स्कूल संचालित नहीं होंगे.

20 जिलों में ‘लू’ का अलर्ट

​मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के 20 जिलों में लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है. उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय जेट स्ट्रीम और चक्रवातीय परिसंचरण के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है. जिसकी वजह से रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है.

​स्कूलों का बदला समय

बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ‘अलर्ट मोड’ पर है. बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए भोपाल, इंदौर और अनूपपुर सहित कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, निजी, CBSE और ICSE स्कूलों के लिए नियम तय किए गए हैं. कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी. वहीं प्री-प्राइमरी में कक्षाओं में अधिकतम दोपहर 12:00 बजे तक संचालन किया जाएगा. दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में स्कूल संचालित नहीं होंगे. हालांकि, जिन कक्षाओं की परीक्षाएं होनी है, वो पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही जारी रहेंगी.

​अनूपपुर और डिंडौरी में स्कूलों का समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया है. ​छिंदवाड़ा, देवास और अशोकनगर में कलेक्टरों ने समय घटाने के निर्देश जारी किए हैं. मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और हाइड्रेटेड रहें.

आमीर खान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button