खेल

राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीदना चाहते हैं. पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने टीम को बेचने की पुष्टि की थी और जनवरी 2026 में RR टीम पर 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लगी थी. यह बोली कल सोमानी ने लगाई थी, जो 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी में शेयर होल्डर रहे हैं. 

Khel Now के अनुसार ललित मोदी ने कल सोमानी के साथ मिलकर एक संघ का गठन किया है. बताया जा रहा है कि मोदी और सोमानी 16 मार्च को टीम की बिक्री से संबंधित सभी अधिकारियों से मिलने सेल हैं. बता दें कि मोदी को दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता और वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाए जाने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था.

राजस्थान रॉयल्स टीम की बिक्री की पूरी प्रक्रिया की देखरेख द रेन ग्रुप कर रहा है. रिपोर्ट अनुसार RR टीम की बिक्री के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च पहले ही तय हो चुकी है. यह भी बताते चलें कि मोदी और सोमानी के अलावा भी कई लोग राजस्थान टीम को खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं.

किस-किसने दिखाई RR को खरीदने में रुचि?

आदित्य बिरला ग्रुप और डेविड ब्लिटजर एकसाथ आकर राजस्थान रॉयल्स टीम को खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं. टाइम्स इंटरनेट के चेयरमैन सत्यन गजवानी और उनके साथी, अडार पूनावाला और उनके साथी, ललित मोदी और कल सोमानी, ये सभी व्यक्ति RR टीम को खरीदने के प्रति रुचि दिखा चुके हैं.

अभी RR में कौन-कौन है हिस्सेदार?

मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिकों की बात करें तो अभी 65 प्रतिशत हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास है. रेड बर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास 15 प्रतिशत, लाचलान मर्डोक के पास 13 प्रतिशत और बाकी का 7 प्रतिशत अन्य हिस्सेदारों में बंटा हुआ है.

यह भी पढ़ें:

एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button