मनोरंजन

राजपाल यादव को पिछली 5 फिल्मों में मिली इतनी फीस, बेबी जॉन में तो वरुण धवन की फीस का सिर्फ 4 परसेंट मिला

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लंबे समय से चल रहे लोन और चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. पर्दे पर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव की निजी जिंदगी इस वक्त दर्द और संघर्ष से भरी हुई है. उनकी गिरफ्तारी की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चिंता का माहौल बना दिया है.

लोन और चेक बाउंस का मामला
मामला साल 2010 से जुड़ा है जब राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लपाता’ के लिए कर्ज लिया था. समय के साथ ब्याज और भुगतान न होने की वजह से ये रकम काफी बढ़ गई. कुछ चेक बाउंस होने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और आखिरकार राजपाल यादव को जेल का सामना करना पड़ा.

फिल्मों में मेहनताना और आर्थिक मुश्किलें
राजपाल यादव पिछले कुछ सालों में लगातार फिल्मों में काम करते रहे और अच्छी फीस भी ली है. लेकिन इसके बावजूद आर्थिक और कानूनी परेशानियां उनकी जिंदगी से दूर नहीं हो पाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 से 2025 के बीच आई उनकी आखिरी पांच बड़ी फिल्मों से उन्होंने करीब 7 से 8 करोड़ रुपये कमाए. और आपको बता दें की जहां बेबी जॉन जैसे फिल्मों के लिए वरुण धवन को 25 करोड़ रुपये मिले थे वहीं राजपाल यादव को सिर्फ 1 करोड़ मिलें यानी वरुण धवन की फीस का सिर्फ 4 परसेंट ही उन्हें मिला था.

राजपाल यादव की आखिरी पांच फिल्मों और फीस
उनकी पिछली पांच बड़ी फिल्मों और फीस की लिस्ट इस प्रकार रही है. फिल्म कटहल के लिए उन्हें 1 करोड़ मिला था. वहीं दूसरी ओड़ ड्रीम गर्ल 2 के लिए उन्होंने 1 करोड़ ही लिया था. भूल भुलैया 3 के लिए उन्होंने करीब 2 से 3 करोड़ फीस ली थी. चंदू चैंपियन के लिए उन्होंने 2 करोड़ चार्ज किया था. और बेबी जॉन के लिए उन्हें 1 करोड़ मिला था.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button