मनोरंजन

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बनाया एक और रिकॉर्ड, छावा,स्त्री 2 को चटाई धूल, जवान का भी बुरा हाल

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही. इसी के साथ धुरंधर सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. धुरंधर ने कई रिकॉर्ड कायम किए. अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है. 

धुरंधर ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर लॉन्गेस्ट ट्रेंडिंग इंडियन फिल्म बन गई है. Sacnilk के मुताबिक, मिड फरवरी तक धुरंधर ने बुक माय शो पर 59 दिन पूरे कर लिए और विक्की कौशल की छावा को पीछे छोड़ दिया है. छावा बुक माय शो पर 58 दिन तक ट्रेंड में रही थी. दोनों ही फिल्मों को शानदार रिस्पॉन्स मिला था. वहीं ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. फिल्म 57 दिन तक ट्रेंड में थी.

चौथे नंबर पर 53 दिन के साथ प्रेमलु और पुष्पा 2 है. 50 दिन के साथ पांचवें नंबर पर मंजुम्मेल बॉयज, छठे नंबर पर 49 दिन के साथ कल्कि 2898 एडी है. सातवें नंबर पर 48 दिन के साथ जवान, आठवें नंबर पर 46 दिन के साथ लोकाह चैप्टर 1 और नौवें नंबर पर 42 दिन के साथ महावतार नरसिम्हा है.

धुरंधर  के बारे में

बता दें कि धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. अक्षय खन्ना को इस फिल्म से बहुत फेम मिला था. सारा अर्जुन फिल्म में लीड रोल में थीं. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया. फिल्म के गाने भी चर्चा में रहे. अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है. इस फिल्म में रणवीर सिंह ही लीड रोल में होंगे. फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को आएगा. फिल्म की बॉक्स ऑफिस टक्कर यश की टॉक्सिक से होगी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button