उत्तर प्रदेशभारत

पहले केक काटा, फिर स्विमिंग पूल में उतरा… कुछ ही मिनटों में चली गई युवक की जान, नोएडा में हुआ दर्दनाक हादसा

Noida News: नोएडा के सेक्टर 135 स्थित एक स्विमिंग पूल में दोस्त की जन्मदिन पार्टी उस समय मातम में बदल गई जब नहाते समय 26 वर्षीय युवक अचानक बेहोश होकर पानी में गिर पड़ा. दोस्तों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है. शुरुआती जांच में हार्ट अटैक के चलते मौत की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मणिपुर के तमेगलेंग जिले के तमाहा गांव निवासी 26 वर्षीय लकी शंभू डामया के रूप में हुई है. वह नोएडा की वाजिदपुर गांव में किराए पर रहता था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था. शनिवार रात में वह अपने दोस्तों के जन्मदिन समारोह में सेक्टर 135 स्थित एक स्विमिंग पूल में पहुंचा था. केक काटने और खाना खाने के बाद वह पुल में नहाने उतरा इसी दौरान उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर पानी में गिर पड़ा.

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की

घटना के बाद दोस्तों ने युवक को तुरंत पानी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी अमित कुमार हरि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिलहाल शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है लेकिन सही जानकारी विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा. साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है. उनका कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button