उत्तर प्रदेशभारत

यूपी: दो दिन से गायब थी बेटी… खेत में खून से लथपथ मिली तो उड़े परिवार के होश | minor found in critical condition ghazipur police arrest accused uttar pradesh stwat

यूपी: दो दिन से गायब थी बेटी... खेत में खून से लथपथ मिली तो उड़े परिवार के होश

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में खेत से खून से लथपथ अवस्था में एक किशोरी को बरामद किया गया है. किशोरी को इस हालत में देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया. जिसने भी उसे देखा हैरान रह गया. लोग इस चिंता में थे कि आखिर कैसे कोई ऐसी हैवानियत कर सकता है? गांव वालों ने जैसे ही किशोरी को गंभीर अवस्था में देखा, उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अस्पताल पहुंचा दिया.

घटना गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दो से तीन दिन पहले किशोरी को कोई बहला फुसलाकर कर साथ ले गया था. किशोरी के गायब होने के बाद से ही परिवार उसकी खोज में जुट गया था. परिवार ने पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. अब गायब किशोरी के गंभीर हालत में मिलने के बाद गांव के लोगों और परिवार के लोगों का आरोप है कि रेप के बाद जान से मारने की नीयत से उसके गले और मुंह को धारदार हथियार से रेतने का प्रयास किया गया है.

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि रेवतीपुर थाने में सोमवार को एक मुकद्दमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. वहीं, दोपहर करीब 4:30 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि धान के खेत में एक किशोरी घायल अवस्था में पड़ी हुई है. इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

एसपी ने बताया कि युवती के गले और मुंह के पास चोट के गंभीर निशान थे, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में रेफर कराया गया और यहां से शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. वहीं एसपी ने कहा कि किशोरी का मेडिकल लीगल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी दी जा सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के आरोप के आधार पर आरोपी को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button