उत्तर प्रदेशभारत

यूपी के इटावा में बड़ा हादसा, ढाबे में घुसा बेकाबू ट्रक, तीन लोगों की मौत | dumper truck rammed into a Dhaba in Etawah Uttar Pradesh 3 dead and 3 injured

यूपी के इटावा में बड़ा हादसा, ढाबे में घुसा बेकाबू ट्रक, तीन लोगों की मौत

यूपी के इटावा में बड़ा सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के इटावा-कानपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक बेकाबू ट्रक ढाबे में घुस गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम-एसएसपी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं घायलों को तुरंत अस्पतला पहुंचाया गया. इटावा के डीएम अवनीश राय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक डंपर ट्रक एक ढाबे में जा घुसा. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव बरामद कर लिए गए हैं. घटना की जांच की जाएगी.

अलग-अलग हादसों में गई कईयों की जान

उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुए अलग-अलग हादसों में कईयों की जान चली गई. मथुरा में हुए सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, सहारनपुर के गंगोह में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button