मनोरंजन

यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट

साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ का टीजर हाल ही में रिलीज़ हुआ है. इस टीजर के रिलीज होते ही फिल्म भी विवादों के घेरे में फंस गई है. फिल्म तो विवादों में आ ही गई साथ ही साथ टीजर में नजर आईं एक एक्ट्रेस भी ट्रोल्स के निशाने पर चढ़ गईं. वो भी इस कदर कि उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ा.

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में एक इंटिमेट सीन दिखाया गया है. जिसमें यश एक एक्ट्रेस के साथ कब्रिस्तान के बाहर कार में इंटिमेट हो रहे हैं. टीजर के रिलीज़ होते ही ये सीन इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोगों ने इस सीन में नजर आई एक्ट्रेस को खोजना शुरू कर दिया. पहले तो लोगों को लगा कि ये नेटली बर्न हैं. लेकिन फिर निर्देशक गीता मोहनदास ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो शेयर कर लोगों को बताया कि ये बेहाट्रिज तौफेनबाख हैं.

यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बेहाट्रिज को ढूंढना शुरू कर दिया. लोग उनके फोटोज पर कमेंट करने लगे, जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट की डिलीट कर दिया है. अब यूजर्स उन्हें इंस्टाग्राम पर सर्च कर रहे हैं तो उन्हें उनका प्रोफाइल नज़र नहीं आ रहा है.

क्या है पूरा विवाद?
आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर आज ही रिलीज हुआ है. इस टीजर में इंटिमेट सीन देखने के बाद इसे लेकर कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया है. इन लोगों का कहना है कि टीजर में दिखाया गया ये सीन अश्लीलता और उत्तेजना फैलाने वाला है. इस सीन से नाबालिगों पर गलत असर पड़ेगा. इसे देखते हुए कई जगहों पर कानूनी शिकायत भी दर्ज की गई है.

कब होगी रिलीज़?
गौरतलब है कि यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में यश के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी भी नज़र आने वाले हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button