उत्तर प्रदेशभारत

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा… 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा... 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अनिंयत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम हादसे की जांच में जुट गई. हादसा बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर हुआ. हादसे में मृतक पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. सभी लोग एक बर्थडे पार्टी से छिबरामऊ के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने कार को टक्कर मार दी.

मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए ट्रक से टकरा गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी एक ही परिवार के थे और वो आगरा में जन्मदिन पार्टी मनाकर छिबरामऊ लौट रहे थे.

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

हादसे के बाद वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई. इस दौरान लोग एक घंटे तक जाम में फंसे रहे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जाम खुलवा कर आवागमन सुचारू रुप से शुरू कराया. वहीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने बताया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. ऐसा लग रहा है कि कार दो हिस्सों में बंट गई है.

खबर अपडेट हो रही है…



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button