मनोरंजन

‘मेरे भाई की नेचुरल मौत नहीं हुई है…’ संजय कपूर की बहन मंधीरा ने उठाए सवाल

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन ने सभी को चौंका दिया था. उनका परिवार अभी तक इसी सदमे में हैं. संजय का निधन इसी साल जून में इंग्लैंड में हुआ था. संजय के जाने के बाद से परिवार में विवाद छिड़ गया है. उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर केस चल रहा है. प्रॉपर्टी के विवाद के बाद से संजय कपूर की बहन मंधीरा अपनी भाभी प्रिया सचदेव पर कई आरोप लगा चुकी हैं. अब उन्होंने एक और आरोप लगाया है.

संजय कपूर के निधन के बाद अचानक से रिपोर्ट्स आने लगी थीं कि वो सब कुछ अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनके बच्चों के नाम कर गए हैं. उन्होंने अपनी मां, बहन और करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए कुछ नहीं छोड़ा है. उसके बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट का सहारा लिया है और संजय कपूर की वसीयत को फर्जी बताकर प्रिया कपूर के खिलाफ केस लड़ रहे हैं.

मंधीरा कपूर ने लगाए आरोप
इन कंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में मंधीरा ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वो अपने बच्चों को अपनी जायदाद से कट कर देंगे.उन्होंने कहा- ‘वो उनकी लाइफ में तब से हैं जब वो प्रिया का नाम तक नहीं जानता था और उन्हें जायदाद से निकाल देंगे? उनका बेटा उनका बेस्टफ्रेंड था. उनकी बेटी उनका पहला प्यार. आप अपने बच्चों से आगे नहीं जाते हो. वो आपका दिल और आत्मा होते हैं. आपके बच्चों के बाद आपके पेरेंट्स भी दूसरे नंबर पर आते हैं. ऐसा हो ही नहीं सकता है कि वो अपने बच्चों से पहले तीसरी पत्नी को चुने.’

मौत पर उठाए सवाल
मंधीरा ने आगे कहा-  ‘मुझे नहीं लगता है कि मेरे भाई की नेचुरल मौत हुई है क्योंकि इसके लिए अपने पति को खोने के बाद आपको अगली सुबह सबसे पहले यही कदम उठाना होगा.ये मेरे लिए शॉकिंग है. मेरा भाई हेल्दी था और मैं इसकी तह तक जाऊंगी.’

शादी पर उठाए सवाल
मंधीरा ने बताया कि संजय और प्रिया के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था. उनके बीच परेशानियां साल 2022 से चल रही थीं और घर में कई लोगों को इस बारे में पता था. उन्होंने कहा- ‘हां, उन दोनों के बीच साल 2022 के बीच से लेकर आखिर तक कई लड़ाइयां हुईं. मैंने न ये सिर्फ अपनी मां से सुना बल्कि घर में काम करने वाले लोगों से भी पता चला.’

ये भी पढ़ें: धुरंधर की तारीफ करने वाले पाकिस्तानी लोगों पर भड़के एक्टर, बोले- फिल्म हमारे धर्म के खिलाफ है, ये शर्मनाक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button