उत्तर प्रदेशभारत

मुफ्त में मटन मांग पुलिसवाले ने दिखाई वर्दी की धौंस, जब वीडियो हुआ वायरल तो… | Basti Police constable freeloading asking for mutton sp Gopalkrishna Chaudhary send in line

मुफ्त में मटन मांग पुलिसवाले ने दिखाई वर्दी की धौंस, जब वीडियो हुआ वायरल तो...

बस्ती में मटन विक्रेता को धमकाता पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है. आरोप है कि सिपाही बाजार में बैठे एक मटन विक्रेता पर धौंस जमाकर मुफ्त में मटन मांग रहा था. वहीं जब मटन विक्रेता ने फ्री में देने से मना किया तो आरोपी सिपाही ने हंगामा कर दिया. उस समय मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया. यह वीडियो वायरल होने के बाद बस्ती एसपी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है.

वहीं मामले की विभागीय जांच कराने के आदेश दिए हैं.मामला बस्ती जिला मुख्यालय पर रोडवेज के पास का है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रोडवेज के पास स्थित चिकन मटन की एक दुकान पर शहर कोतवाली में तैनात सिपाही अमित सिंह मटन लेने आया. उस समय दुकान पर काफी भीड़ थी. ऐसे में सिपाही ने सभी ग्राहकों को छोड़ कर सबसे पहले उसे मटन देने को कहा. इस बात को लेकर ग्राहकों के साथ उसकी बहस भी हो गई.

मटन के पैसे मांगने पर हंगामा

इसके बाद दुकानदार ने मटन तौल दिया तो आरोपी सिपाही ने पैसे देने से मना किया. ऐसे में दुकानदार ने उसे मटन देने से मना कर दिया. इस बात को लेकर सिपाही ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया. यहां तक कि दुकानदार को हवालात पहुंचाने की धमकी दी. संयोग से मौके पर मौजूद किसी ग्राहक ने ही सिपाही की इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया.

ये भी पढ़ें

एसपी ने किया लाइन हाजिर

देखते ही देखते यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि एसपी बस्ती गोपालकृष्ण चौधरी की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है. इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: शैलेंद्र शशि, बस्ती (UP)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button