‘माफी मांगते हुए बातचीत की टेबल आएगा भारत और करेगा समझौता’, ट्रंप के मंत्री ने पार की हदें, BRICS पर भी दिया बयान

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रुख का सपोर्ट करते हुए कहा कि भारत को माफी मांगनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि भारत के कारोबारियों को यह एहसास हो गया कि वे अमेरिका बाजार के बिना उनका कुछ नहीं हो सकता है. उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भाारत माफी मांगेगा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौता करेगा.
ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में हॉवर्ड लुटनिक ने भारत की तुलना कनाडा कर दिया. उन्होंने कहा,”जब कनाडा को एहसास हुआ कि उसकी अर्थव्यवस्था डूब रही है तो वे ट्रेड डील को लेकर अपने रुख से पीछे हट गए. यह कारण है कि मुझे लगता है भारत एक या दो महीने में बातचीत की टेबल पर होगा. वे माफी मांगेंगे और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ डील करने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर होगा कि वह पीएम मोदी से कैसे निपटना चाहते हैं.
उन्होंने ब्रिक्स देशों को चेतावनी देते हुए कहा, “भारत को अमेरिका का समर्थन करने या रूस और चीन के साथ गठबंधन करने के बीच चुनाव करना होगा. ब्रिक्स में रूस और चीन के बीच की कड़ी हैं. अगर आप यही बनना चाहते हैं तो जाइए कीजए. देखते हैं कि यह कब तक चलता है.”
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



