उत्तर प्रदेशभारत

‘मां, मरने का मन कर रहा है…’ रोज यही कहती थी ‘लाडली’, बेटी के सुसाइड पर फफक पड़ा पिता, बताई टॉर्चर की कहानी – Hindi News | Gorakhpur Girl committed suicide, father told the reason for death STWR

'मां, मरने का मन कर रहा है...' रोज यही कहती थी 'लाडली', बेटी के सुसाइड पर फफक पड़ा पिता, बताई टॉर्चर की कहानी

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने सुसाइड कर लिया. लड़की के घरवालों का आरोप है कि बेटी एक युवक के टॉर्चर से परेशान हो गई थी. आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था. वहीं, पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-रोजगार के चक्कर में अपने गांव से काफी दूर दूसरे राज्य में काम करते हैं. घर पर पत्नी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं. बड़ी बेटी दसवीं में पढ़ती थी, जब वह स्कूल आती-जाती थी तो पड़ोस के गांव का युवक लगातार उसका पीछा करता और अश्लील कमेंट करता था. बेटी काफी परेशान थी. उसने अपनी मां से को यह बात बताई थी.

लड़की के पिता ने रोते हुए बताया…

लड़की के पिता ने रोते हुए बताया कि जानकारी होने पर वे लड़के के घर गए और बेटी से दूर रहने की सलाह दी. लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था. वह लगातार पीछा करता रहा. बातों ही बातों में उसने मेरी नादान बेटी को अपने चंगुल में डरा-धमकाकर फंसा लिया. शादी का वादा भी करने लगा. मोबाइल नंबर भी कहीं से ले लिया और हर वक्त फोन भी करता रहता था. फोन नहीं उठाने पर मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता था. तरह-तरह की प्रताड़ना से मेरी बेटी तंग आ गई थी. मेरी बेटी अपनी मां को यह सब बात बताती थी. उसने बताया था कि वह बार-बार शादी के लिए कहता है और घर से भगाने के लिए दबाव भी बनता, लेकिन मैं मना कर देती हूं तो मारने की धमकी देता है. मेरा स्कूल जाना मुश्किल हो गया है. इस माहौल में मेरा मन पढ़ने को नहीं कर रहा है.

इसके बाद एक दिन मेरी बड़ी बेटी घर पर अकेली थी और दोनों बच्चे स्कूल गए थे. पत्नी पास में कॉस्मेटिक की दुकान चलती हैं, तो वह दुकान पर चली गई थी. ऐसे में स्कूल के रास्ते में जब युवक मेरी बेटी को नहीं देखा तो घर पर आ गया और फाटक बंद कर मेरी बेटी के साथ रेप किया और वीडियो भी बना लिया. जाते समय धमकी भी दी कि यदि इस बात को किसी भी व्यक्ति या पुलिस को बताई तो तुम्हें तो मारूंगा ही साथ ही तुम्हारे भाई और पूरे परिवार को भी खत्म कर दूंगा. मेरी बेटी डरी- सहमी रहती थी.

बेटी अक्सर स्कूल जाने से मना करती रहती थी. हम लोग कोई बात समझ नहीं पाए. अंत में जब उसकी मां ने फिर से पूछा तो उसने सारी बातों को रोते हुए बता दिया और बोली कि मेरा मरने का मन कर रहा है. वह तबीयत खराब होने की बात कह कर स्कूल नहीं गई. उसके भाई व बहन दोनों स्कूल चले गए. मेरी पत्नी दुकान पर चली गई. मेरी बड़ी बेटी घर में अकेली थी. मेरे दोनों बच्चे जब स्कूल से आए और दरवाजा खटखटाने लगे तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई.

काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोनों बच्चे दुकान पर अपनी मां के पास गए और बताएं कि दीदी दरवाजा नहीं खोल रही है, तो मेरी पत्नी वहां से भागते-भागते आई और रोशनदान के रास्ते अंदर देखा तो सदमे में गिर पड़ी. अंदर बेटी फंखे में फंदा लगाकर लटकी हुई थी. तत्काल मुझे सूचना दी गई. मैं भी काम छोड़ करके किसी तरह से घर पहुंचा, तब तक लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक किशोरी के पिता की तहरीर पर गोलू यादव के खिलाफ रेप, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अन्य साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button