उत्तर प्रदेशभारत

भिखारी या लुटेरी? जींस-शर्ट पहन सड़कों पर मांग रही थीं पैसे, बलिया पुलिस ने 4 लड़कियों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र से चार लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक ये लड़कियां जींस और टी-शर्ट पहनकर भीख मांगने का काम कर रही थी. इनके पास एक बुक भी है जिसे ये लोगों को बेच रही थी. ये सभी लड़कियां गुजरात की रहने वाली हैं. उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन के पास किसी धर्मशाला को अपना ठिकाना बना रखा है. सभी को हिरासत में लेकर महिला थाने भेजा गया है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है.

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बलिया सिकंदरपुर नेशनल हाइवे पर जाने आने वाले लोगों को रोककर जींस शर्ट पहनी चार लड़कियां भीख मांग रही हैं. पुलिस ने इन चारों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए महिला थाना भेज दिया है.

जींस-शर्ट पहन मांगती हैं भीख

थानाध्यक्ष सुखपुरा ने बताया कि यह लड़कियां गुजरात से आई हुई हैं और बलिया रेलवे स्टेशन के पास किसी धर्मशाला में अपना ठिकाना बना कर रह रही हैं. जिले के अन्य चौराहों और मार्गों पर जींस, टी-शर्ट पहनकर लोगों से भीख मांगने का काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि ये लड़कियां कोई रशीद दिखाकर या कार्ड दिखाकर भीख मांग रही हैं. उनका आधार कार्ड गुजरात का है. बलिया रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला में रह रही हैं.

पुलिस ने हिरासत में लिया

लड़कियां सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को रोककर भीख मांग रही हैं. इसके साथ ही अपने पास एक 10 रुपये की किताब भी रखी है. वह भी वो बेच रही हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लड़कियों को महिला थाने भेज दिया गया है जहां उनका वेरिफिकेशन किया जायेा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गुजरात से आई ये चार लड़कियां कौन हैं, जो जींस और टी-शर्ट पहनकर भीख मांग रही हैं और इनके परिजन कहां हैं. ऐसी क्या मजबूरी है कि जो इनको भीख मांगनी पड़ रही है. कहीं ये लड़कियां भाग कर तो नहीं आई हैं. इन सभी पहलुओं कि जांच अब महिला पुलिस करेगी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button