उत्तर प्रदेशभारत

गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, कैश वैन लूटकांड के 1-1 लाख के इनामी जुबेर और समीर ढेर

गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, कैश वैन लूटकांड के 1-1 लाख के इनामी जुबेर और समीर ढेर

एनकाउंटर में ढेर समीर- जुबेर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए. एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, एसीपी क्राइम अमित सक्सेना और निरीक्षक अनिल राजपूत के नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा और वेव सिटी पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया था. इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख और भागने की फिराक में फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ ढेर कर दिया. दो आरोपी कैश वैन लूट से सम्बंधित बताए जा रहे हैं. इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने थाना वेव सिटी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को ढेर कर दिया है. दोनों बदमाश एक कैश वैन लूट की घटना में शामिल थे. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस ने दो बदमाशों को एकाउंटर में मार गिराया. कैश वैन लूटकांड के एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जुबेर और समीर को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद, इलाके को घेर लिया था और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए, फरार होने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी.

कैश वैन लूट की मामले में थे वांछित

पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को बताया की डकैती की घटना में उनके साथ 6 लोग शामिल थे जिसमें मोहम्मद रिजवान कैश वैन की रेकी में शामिल था. कैश वैन की रेकी बदमाशों द्वारा पिछले 6 माह से की जा रही थी. इस दौरान कई बार कैश वैन का इन्होंने पीछा भी किया, लेकिन अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए. 6 मई को एचपी पेट्रोल पंप के पास उनके दोनों साथी और अन्य साथी बलेनो कार बिना नंबर प्लेट से घटना करने के लिए 2 घंटे पहले ही आकर कैश वैन का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही कैश वैन में सवार कैशियर, गनमैन कैश वैन से उतरकर अंदर गली में बनी इंडिया वन के एटीएम पर कैश डालने के लिए पहुंचे.

ये भी पढ़े: जो भी कर रही अपनी मर्जी से, सामने आया मोनिका नागर का आखिरी Video, मौत पर सस्पेंस गहराया

इस मौके फायदा उठाकर इन्होंने ड्राइवर को कैशवैन में अकेला देखकर हथियारों के बल पर, फायरिंग करते हुए कैश बैंक के ड्राइवर को धक्का देकर उतार दिया और कैश वैन को लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ की ओर भाग गए थे.

एनकाउंटर में शामिल रहे कई अधिकारी

डीसीपी धवल जयसवाल, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने ढेर किया. इस एनकाउंटर में थाना सिहानी गेट प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह की टीम शामिल रही. पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के कार्यकाल में छठवां फुल एनकाउंटर है.

संजीव शर्मा, ग़ाज़ियाबाद

संजीव शर्मा, ग़ाज़ियाबाद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button